
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : हिंदू त्योहारों पर नशा खपाने की साजिश कर रहे मंदसौर के दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा हैं। आरोपित रिश्ते में दामाद और ससुर लगते हैं। पुलिस को आरोपितों के कब्जे से लाखों रुपये कीमती 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों से जुड़े एक अन्य आरोपित शादाब को भी हिरासत में लिया हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कड़ी तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीर खान निवासी पिपलिया मंडी और जाकिर हुसैन निवासी सीतामऊ मंदसौर के रूप में हुई हैं। समीर लहसुन खरीदने-बेचने का काम करता हैं। जबकि आरोपित जाकिर टोस्ट का ठेला लगाता है।
डीसीपी के अनुसार पुलिस ने आरोपितों को मंगलवार रात सुपर कारिडोर स्थित सर्विस रोड से पकड़ा हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों से तलाशी के दौरान 245 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की हैं। डीसीपी के अनुसार आरोपित पिछले तीन महीने से ड्रग्स की आपूर्ति करने में लगे थे।
पूछताछ में बताया दशहरा और दीवाली पर ड्रग्स बेचने की तैयारी कर रहे थे। समीर खान ने बताया वह जाकिर खान का दामाद है। उसके पिता का ऑपरेशन हुआ था। रुपयों की आवश्यकता होने से जाकिर के साथ मिलकर ड्रग्स बेचने लगा था। आरोपित डिलीवरी के लिए सुपर कॉरिडोर पर आया था। टीम ने दोनों को मौके से पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, समीर खान के खिलाफ पहले दलौदा थाने में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। जाकिर हुसैन करीब 25 साल पहले सीतामऊ थाने के लूट प्रकरण में जेल जा चुका हैं। उधर आजाद नगर पुलिस ने भी आरोपित करण पुत्र कन्हैयालाल डामोर को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार कन्हैयालाल मूसाखेड़ी चौराहे पर डिलीवरी के लिए आया था।
यह भी पढ़ें- इंदौर में पैर पसारता एमडी ड्रग्स का कारोबार, अब तक 81 तस्कर पकड़े, राजस्थान के तीन जिलों तक फैले तार