• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर... दूध कारोबारी और महिला की मौत, कार छोड़कर भागा ड्राइवर

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रही कार ने कई राहगीरों को चपेट में ले लिया और ड्राइवर टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दूध व्यवसायी और महिला की मौत हो गई।

By Mukesh MangalEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:59:04 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:59:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर... दूध कारोबारी और महिला की मौत, कार छोड़कर भागा ड्राइवर
नायता मुंडला ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा

HighLights

  1. नायता मुंडला ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने राहगीरों को रौंदा
  2. दूध व्यवसायी देवराज और एक अज्ञात महिला की मौके पर मौत
  3. कार जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी तेजाजी नगर पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार में आ रही कार ने कई राहगीरों को चपेट में ले लिया और ड्राइवर टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार दूध व्यवसायी और महिला की मौत हो गई। दो अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं। महिला की अभी तक शिनाख्त भी नहीं हुई है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को घोषित किया मृत

टीआई देवेंद्र मरकाम के मुताबिक घटना सुबह करीब 8:30 बजे नायता मुंडला ब्रिज की है। डायल-112 पर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाइक सवार महिला और पुरुष मौके पर पड़े हुए थे। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोपहर को पुरुष की पहचान उमरिया खुर्द (दूधिया) निवासी 45 वर्षीय देवराज गौड़ (ठाकुर) पुत्र हुकुमसिंह ठाकुर के रूप में हुई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हुई है।


अज्ञात महिला को पहचानने से स्वजन ने किया इनकार

एएसआई राकेश सिंह सोलंकी के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान देवराज के भाई हरपाल और भानजा शुभम आए थे। उन्होंने बताया कि देवराज दूध का व्यवसाय करते थे। वह दूध बांटकर साढ़े नौ बजे तक लौट आते थे। संभवतः लौटने के दौरान ही हादसा हुआ है। दोनों ने महिला को पहचानने से भी इनकार कर दिया। टीआई के अनुसार पुलिस ने अन्य लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन महिला की कोई जानकारी नहीं मिली।

लोगों के पीछा करने पर कार छोड़कर भागा ड्राइवर

हादसे में बाइक सवार दंपती जितेंद्र और चिंता सोलंकी (निवासी मूसाखेड़ी) भी घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी। जब लोगों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, तो ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस जब्त वाहन के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट से 60 करोड़ ऐंठने की साजिश... दलाल-डॉक्टरों का नेटवर्क रडार पर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।