• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को दिया जन्म, जू में शेरों की संख्या 14 पर पहुंची

यहां के प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिसके चलते जू में शेरों की संख्या 14 पर पहुंच गई है। सफेद टाइगर के लिए मशहूर इ...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 04:13:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 04:13:48 PM (IST)
इंदौर के प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को दिया जन्म, जू में शेरों की संख्या 14 पर पहुंची
शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को दिया जन्म। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को जन्म दिया है
  2. इसके चलते जू में शेरों की संख्या 14 पर पहुंच गई है
  3. यहां अब तक 12 शेर जू की शोभा बढ़ा रहे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । यहां के प्राणी संग्रहालय में शेरनी सुंदरी ने दो शावकों को जन्म दिया है, जिसके चलते जू में शेरों की संख्या 14 पर पहुंच गई है।

सफेद टाइगर के लिए मशहूर इंदौर का चिड़ियाघर अब शेरों के कुनबे के लिए भी प्रसिद्ध हो गया है। यहां अब तक 12 शेर जू की शोभा बढ़ा रहे थे। अब यहां शेरनी सुंदरी ने दो सुंदर शावकों को जन्म दिया है, जिससे यहां के शेरों का कुनबा और बढ़ गया है। यहां अब 14 शेर हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि यहां आठ माह पहले मेघा शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया था, उसके बाद शेरनी सुंदरी ने तीन दिन पहले अब दो शावकों को जन्म दिया है। इससे चिड़ियाघर में शेरों का परिवार बढ़ गया है। सुंदरी और उसके बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन सतर्क है। शेरनी सुंदरी के व्यवहार पर लगातार नजर रखी जा रही है। शावकों की गतिविधियों पर भी चिड़ियाघर कर्मी नजर बनाए हुए हैं। शेरों के कुनबे में बढ़ोतरी से चिड़ियाघर के स्टाफ में भी उत्साह है।


इंदौर के चिड़ियाघर में नित नई कवायद कर दर्शकों को लुभाया जा रहा है। यहां कुछ दिन पहले दुर्लभ सफेद हिरण ने भी जन्म लिया था, जिससे यहां दर्शकों की तादाद बढ़ गई थी। अब यहां 14D थियेटर से दर्शकों को पूरी तरह जंगल का वातावरण का अनुभव दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पक्षी घर और सर्प घर के जरिये भी इंदौर के चिड़ियाघर में दर्शक लगातार बढ़ रहे हैं। अवकाश के दिनों में यहां दर्शक बड़ी संख्या में बढ़ जाते हैं। यहां जानवरों के प्रति बच्चों में अधिक उत्साह रहता है, लेकिन वही उत्साह बड़ों और बुजुर्गों में भी दिखाई देता है। सभी बड़े उत्साह से यहां जानवरों को निहारते हैं।

चिड़ियाघर प्रशासन भी दर्शकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के नित नए प्रयास कर रहा है। ऐसे में दर्शकों का लगातार बढ़ना जारी है।

यह भी पढ़ें- इंदौर जू में देश का पहला अनोखा प्रयास, अत्याधुनिक 14D थिएटर में डिजिटल तकनीक से मिलेगा असली जंगल सफारी का रोमांच