इंदौर मेट्रो में सफर का इंतजार खत्म! मार्च अंत तक मिलेगी एनओसी, 26 मार्च से रेडिसन चौराहे तक चल सकती है मेट्रो
सुपर कारिडोर स्टेशन 2 से बापट चौराहे तक बने मेट्रो के आठ स्टेशन का निरीक्षण किया। वे प्रत्येक स्टेशन पर एक-एक घंटे रुके। मेट्रो स्टेशन का का निरीक्षण ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 06:17:55 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 06:17:55 AM (IST)
सीएमआरएस ने मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया।HighLights
- इंदौर मेट्रो का फाइनल काउंटडाउन
- CMRS ने 7 घंटे तक खंगाले 8 स्टेशन
- एस्कलेटर से लेकर गेट्स तक हुई जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सोमवार को कमिश्नर आफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेनगुप्ता ने अपने छह सदस्यों के दल के साथ मेट्रो के आठ स्टेशन का निरीक्षण किया। सोमवार सुबह 9 बजे से सुपर कारिडोर स्टेशन 2 से बापट चौराहे तक बने मेट्रो के आठ स्टेशन का निरीक्षण किया। वे प्रत्येक स्टेशन पर एक-एक घंटे रुके। मेट्रो स्टेशन का का निरीक्षण शाम सात बजे तक साढ़े सात घंटे तक चला। उन्होंने प्रवेश निकासी गेट, लिफ्ट, एस्कलेटर, पार्किंग एरिया, स्टेशन रुम, दिव्यांगों के लिए मौजूद सुविधाओं का निरीक्षण किया।
बुधवार तक चलेगा निरीक्षण
मंगलवार को सीएमआरएस मेघदूत, विजयनगर और रेडिसन चौराहे पर बने मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मेट्रो डिपो में कंट्रोल कमांड सेंटर, सिग्नल सेंटर, डिपो में स्टेब्लिंग यार्ड की रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे एमआर-10 पर बने इलेक्ट्रिक सब स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे। बुधवार को मेट्रो का सुपर कारिडोर स्टेशन नंबर 2 से रेडिसन चौराहे तक वायडक्ट पर मेट्रो को 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलाकर स्पीड ब्रेक टेस्ट भी किया जाएगा।
मार्च माह के अंत तक मिलेगी एनओसी
सीएमआरएस मेट्रो का चार दिवसीय निरीक्षण के पश्चात अपने सुझावों के साथ निरीक्षण रिपोर्ट सौंपेगे। इसके बाद मेट्रो प्रबंधन उनके बताए गए सुझावों को पूरा करके रिपोर्ट भेजेगा। इसके बाद सीएमआरएस द्वारा मेट्रो के 11.5 किलोमीटर हिस्से पर कमर्शियल रन शुरु करने की एनओसी जारी की जाएगी। यह संभावना जताई जा रही है कि 26 मार्च के आसपास मेट्रो का संचालन रेडिसन चौराहे तक होगा।
यह भी पढ़ें- इंदौर बनेगा पायलट सिटी, मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के आसपास होगा हाईटेक विकास, बदलेगी शहर की यातायात व्यवस्था
सीएमआरएस ने इन बिंदुओं पर मेट्रो का हो रहा निरीक्षण
- टेट्रा रेडियो सिग्नल टेस्ट: कम्युनिकेशन नेटवर्क व कंट्रोल रुम तक निर्बाध कनेक्शन।
- इमरजेंसी स्टाप प्लंगर टेस्ट: इमरजेंसी स्टाप सिस्टम, ट्रेक पर तय स्पीड में चलाकर अचानक रोका जाता है।
- सीसीटीवी का ईएसपी जुड़ाव: मेट्रो स्टेशन सीसीटीवी का इमरजेंसी सर्विस पैनल के साथ रियल टाइम में निगरानी।
- इमरजेंसी हेल्प पाइंट व इमरजेंसी ट्रिप स्विच टेस्ट: लिफ्ट व इमरजेंसी ट्रिप स्विच।
- प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर टेस्ट : यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म पर लगे आटोमेटिक दरवाजों की जांच।
- सिग्नल टेस्ट : ह्युमन मशीन इंटरफेस के माध्यम से ट्रेन की गति का नियंत्रण।