• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इंदौर

    इंदौर में 29 लाख रुपये की लूट में रिटायर सैन्यकर्मी सहित तीन धराए, पांच थानों की पुलिस ने भोपाल-राजस्थान में छापे मारकर की गिरफ्तारी

    चंदू सेना में 16 साल नौकरी कर चुका है। उसने भी मुकुल को रुपये दिए थे औ्र उसके बारे में जानकारी थी। चंदू को पुलिस ने दो बार पकड़ा पर पूर्व सैन्यकर्मी ह...और पढ़ें

    By Mukesh MangalEdited By: Navodit Saktawat
    Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 11:23:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 11:31:00 PM (IST)
    • Join करें
    इंदौर में 29 लाख रुपये की लूट में रिटायर सैन्यकर्मी सहित तीन धराए, पांच थानों की पुलिस ने भोपाल-राजस्थान में छापे मारकर की गिरफ्तारी
    रिटायर सैन्यकर्मी सहित तीन गिरफ्तार।

    HighLights

    1. स्क्रेप व्यापारी मुकुल अग्रवाल से 29 लाख रुपये की लूट की पंढरीनाथ पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है।
    2. मामले में पुलिस ने रिटायर सैन्यकर्मी चंद्रशेखर उर्फ चंदू सहित तीन आरोपितों को पकड़ लिया है।
    3. पुलिस रुपयों की बरामदगी में जुटी है। पुलिस आयुक्त बुधवार को अधिकृत रूप से खुलासा करेंगे।

    नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। स्क्रेप व्यापारी मुकुल अग्रवाल के साथ हुई 29 लाख रुपये की लूट की पंढरीनाथ पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है।

    मामले में पुलिस ने रिटायर सैन्यकर्मी चंद्रशेखर उर्फ चंदू सहित तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस रुपयों की बरामदगी में जुटी है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह बुधवार को अधिकृत रुप से खुलासा करेंगे।

    रामचंद्रनगर(मल्हारगंज) निवासी 21 वर्षीय मुकुल के साथ मच्छीपुरा और निहालपुर के बीच में लूट की वारदात हुई थी। मुकुल अपने चाचा के साथ श्रृष्टि मेटल(सांवेर रोड़) पर काम करता है।

    वह सियागंज-छावनी और गाड़ी अड्डा क्षेत्र से रुपए एकत्र कर घर की ओर जा रहा था। जैसे ही पंढरीनाथ थाना के पीछे की तरफ मच्छीपुरा पहुंचा स्कूटर सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर मुकुल को रोका और एक बदमाश उसके पीछे बैठ गया।

    थोड़ी दूर जाकर उसने मोबाइल ऑफ करवाया और ई-स्कूटर पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गया। जोन-4 के डीसीपी सुनील मेहता ने चंदननगर,रावजी बाजार,छत्रीपुरा,भंवरकुआं और पंढरीनाथ थाना की टीम गठित की थी। पुलिस ने मुकुल के आने जाने के रुट की जानकारी ली तो चंदू का नाम सामने आया।


    चंदू सेना में 16 साल नौकरी कर चुका है। उसने भी मुकुल को रुपये दिए थे औ्र उसके बारे में जानकारी थी। चंदू को पुलिस ने दो बार पकड़ा पर पूर्व सैन्यकर्मी होने से छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस प्रवीण और अमर तक पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। अमर भोपाल का रहने वाला है।