• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में सीमेंट से भरा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी-बाइक को रौंदते हुए खाई में पलटा, बोरियों के नीचे दबा मासूम

इंदौर के खरड़ू बड़ी से पारा रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सीमेंट की बोरियों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी और खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया।

By vishal anand chhatiyeEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 05:24:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 05:36:37 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में सीमेंट से भरा बेकाबू ट्रैक्टर गुमटी-बाइक को रौंदते हुए खाई में पलटा, बोरियों के नीचे दबा मासूम
अनियंत्रित ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर, बालक गंभीर

HighLights

  1. अनियंत्रित ट्रैक्टर ने गुमटी और बाइक को मारी टक्कर
  2. सीमेंट की बोरियों के नीचे दबा बालक, प्रकरण दर्ज
  3. स्थानीय लोगों ने मलबे से निकाला मासूम

नईदुनिया न्यूज, इंदौर। खरड़ू बड़ी से पारा रोड पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सीमेंट की बोरियों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी और खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर में लदी सीमेंट की बोरियों के नीचे दबने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमेंट से भरा ट्रैक्टर खरड़ू बड़ी से पारा की ओर जा रहा था।

बाइक भी आई चपेट में

उमरिया फाटक के समीप पहुंचते ही चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी एक गुमटी में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह पूरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ने घबराहट में ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की, जिससे ट्रैक्टर पूरी तरह अनियंत्रित होकर पास ही खाई में जा पलटा।


यह भी पढ़ें- शहडोल-रीवा मार्ग पर खड़े वाहन में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल; 10 गंभीर

बच्चे को अस्पताल भर्ती कराया गया

आसपास के लोगों और राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए सीमेंट की बोरियों को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।