• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

मास्क-टोपी पहन कर आया, बगैर नंबर की गाड़ी से भागा, बड़वानी से पकड़ा गया शातिर बदमाश, पुलिस ने खंगाले 500 से ज्यादा CCTV

पुलिस ने 500 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपित को बड़वानी से पकड़ लिया। आरोपित ने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करना स्वीकारा है। पुलिस ने ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 06:22:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 06:23:52 PM (IST)
मास्क-टोपी पहन कर आया, बगैर नंबर की गाड़ी से भागा, बड़वानी से पकड़ा गया शातिर बदमाश, पुलिस ने खंगाले 500 से ज्यादा CCTV
बड़वानी से पकड़ा गया शातिर बदमाश

HighLights

  1. ज्वेलर की आंखों में धूल झोंकने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
  2. पुलिस ने चोर के पास सोने के गहने और बाइक जब्त की है
  3. पुलिस ने पांच सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चेक किए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ज्वेलर को चकमा देकर ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषण चुराने वाला बदमाश पकड़ा गया। बदमाश टोपी और मास्क लगाकर दुकान पर आया था। आभूषण चुरा कर बगैर नंबर की बाइक से भागा था। पुलिस ने 500 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपित को बड़वानी से पकड़ लिया। आरोपित ने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करना स्वीकारा है।

पुलिस ने सोने की चेन, दो अंगूठियां और बाइक जब्त कर ली है। डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठऔर के अनुसार 22 जून को वैभव नगर स्थित चंद्रिका ज्वेलर्स पर चोरी की घटना हुई थी। ज्वेलर शिवशंकर विजयवर्गीय द्वारा चोरी की रिपोर्ट की थी।


आभूषण लेकर फरार हो गया बदमाश

चोर शाम करीब पांच बजे लाल टोपी, काला मास्क पहनकर आया और सोने के आभूषण मांगे। शिवशंकर ने आभूषण निकाल कर दिखाये आरोपित बातों में उलझा कर सोने की चेन और दो अंगूठी लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- रायपुर: सरोना शराब दुकान में 7 लाख की चोरी का पर्दाफाश, राजस्थान से दबोचे गए 4 कुख्यात आरोपी

कनाड़िया क्षेत्र में रहता था आरोपित

टीआई सहर्ष यादव ने प्रधान आरक्षक रविंद्र रघुवंशी, कुलदीप और जगदीश की टीम बनाई थी। आरोपित आजाद नगर की ओर भागा था। पुलिस ने पांच सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज निकाले और आरोपित मुन्ना पुत्र बल्ला बारिया निवासी ग्राम बोराली, जिला बड़वानी को पकड़ लिया। आरोपित फिलहाल कनाड़िया क्षेत्र में रहता था।