• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • हेयर ऑयल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • हेयर ऑयल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इटारसी

    'आम' ने लगाया 'जाम': ट्रक पलटने से हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, एम्बुलेंस से लेकर बाराती तक बेहाल

    पुलिस के मुताबिक ट्रक में आम की पेटियां भरी थीं, जो हैदराबाद से भोपाल ले जाई जा रही थीं। रास्ते में अचानक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।

    By Arvind SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
    Publish Date: Sun, 10 May 2026 03:44:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 May 2026 03:47:21 PM (IST)
    • Join करें
    'आम' ने लगाया 'जाम': ट्रक पलटने से हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, एम्बुलेंस से लेकर बाराती तक बेहाल
    राष्ट्रीय राजमार्ग 46 फोरलेन पर आम से भरा ट्रक पलटने से पांच घंटे जाम लगा रहा। नईदुनिया।

    HighLights

    1. आम से भरा ट्रक पलटने से NH-46 पर लगा लंबा जाम
    2. पांच घंटे तक हाईवे पर थमी रही वाहनों की रफ्तार
    3. एंबुलेंस, बसें और बारातें भी जाम में फंसी रहीं

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। शनिवार की सुबह NH-46 पर 'आम' बात नहीं रही। हैदराबाद से भोपाल की ओर 'फलों के राजा' को ले जा रहा एक ट्रक धनबाद तिराहे पर ऐसा पलटा कि पूरे फोरलेन की रफ्तार ही 'जाम' हो गई। देखते ही देखते सड़क पर आम की पेटियां बिखर गईं और फिर शुरू हुआ मुसाफिरों की अग्निपरीक्षा का दौर।

    शादियों का सीजन और भीषण गर्मी का डबल अटैक

    हाईवे पर ट्रक बीच सड़क पलटा था, जिसके चलते इटारसी से बैतूल तक वाहनों की मीलों लंबी कतार लग गई। शादी-ब्याह के सीजन के कारण बसों और टैक्सियों में सवार बाराती गर्मी से बेहाल हो गए। आलम यह था कि लोग चाय-पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन जाम टस से मस नहीं हुआ।


    क्रेन बुलाई, पर 'जल्दबाजी' ने काम बढ़ाया

    केसला थाना प्रभारी मदन पवार और उनकी टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला। क्रेन बुलाकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया, लेकिन जैसे ही 'वन-वे' रास्ता खुला, वाहन चालकों की जल्दबाजी ने एक बार फिर जाम लगा दिया।

    यह भी पढ़ें- MP को नितिन गडकरी की सौगात, NH 46 इटारसी-बैतूल सेक्शन में 22 किमी लंबा टाइगर कॉरिडोर होगा फोर लेन

    एंबुलेंस भी फंसी

    इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम के भंवर में फंसी रहीं। दोपहर ढाई बजे के बाद ही पुलिस यातायात को पूरी तरह बहाल कर पाई।