• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • हेयर ऑयल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • हेयर ऑयल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इटारसी

    इटारसी में भाजपा सभापति के बेटे और ढाबा कर्मचारी को चाकुओं से गोदा

    पुलिस के अनुसार सभापति मीरा यादव के बेटे आकाश यादव फोरलेन पर ढाबा चलाते हैं। शुक्रवार रात चार पांच बदमाशों ने आकाश और ढाबे के कर्मचारी तुलसी अहिरवार प...और पढ़ें

    By Arvind SharmaEdited By: Navodit Saktawat
    Publish Date: Sat, 09 May 2026 08:40:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 08:43:59 PM (IST)
    • Join करें
    इटारसी में भाजपा सभापति के बेटे और ढाबा कर्मचारी को चाकुओं से गोदा

    HighLights

    1. भाजपा नेता के ढाबे पर देर रात हुआ हमला।
    2. एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
    3. इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है।

    नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। शुक्रवार देर रात फोरलेन हाईवे पर नगर पालिका में भाजपा सभापति मीरा राजकुमार यादव के बेटे आकाश यादव के ढाबे पर गुंडों ने आतंक मचाया। बदमाशों ने यहां सिगरेट के विवाद पर बेटे आकाश और ढाबे के कर्मचारी पर लाठियों और चाकुओं से जानलेवा हमला किया। एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, इसी रंजिश में यह हमला किया गया।

    पुलिस के अनुसार सभापति मीरा यादव के बेटे आकाश यादव फोरलेन पर ढाबा चलाते हैं। शुक्रवार रात चार पांच बदमाशों ने आकाश और ढाबे के कर्मचारी तुलसी अहिरवार पर चाकू और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में घायल आकाश और तुलसी को देर रात दयाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।


    अस्पताल संचालक अचलेश्वर दयाल ने बताया कि आकाश यादव के कान से मुंह तक लंबा घाव आया है। उसे 12-15 टांके लगाए गए हैं। दयाल ने बताया कि चेहरे पर लंबा चीरा लगने से चेहरे का एंगल गड़बड़ हो सकता है। कर्मचारी तुलसी अहिरवार की जांघ और कूल्हे में चाकू के निशान आए हैं।

    थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार मिंटू और शंभू सहित उसके 4-5 साथियों ने इस हमले को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सिगरेट विवाद में आकाश और तुलसी पर हमला किया है। यह बात भी सामने आई है कि मिंटू नामक युवक नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है।

    घटना के बाद सभी हमलावर मौके से भाग गए। पहले भी इसी ढाबे पर आकाश और बदमाशों के बीच झगड़ा हुआ था। आकाश यादव ने पुलिस को बताया कि सिगरेट मांगने को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद अचानक चाकू और लाठियां लेकर बदमाशों ने हमला कर दिया।

    विधायक मिले घायलों से गुंडों पर एक्शन लेने के निर्देश

    • शनिवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने दयाल हॉस्पिटल पहुंचकर घायल आकाश एवं परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना।
    • उन्होंने थाना प्रभारी से चर्चा कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
    • विधायक ने कहा कि पहले मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
    • लेकिन बाद में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
    • पिछले कुछ दिनों में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं।
    • टीआई गौरव सिंह बुंदेला और एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा से चर्चा कर गुंडे बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    • विधायक ने कहा कि जिन बदमाशों ने हमला किया है, उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं।
    • यदि हमलावरों का अतिक्रमण पाया गया, तो उसे तोड़ा जाएगा।