• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • हेयर ऑयल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • हेयर ऑयल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इटारसी

    इटारसी के किसान की अनोखी अपील, 7 तरह के अनाज से बनाई 'डॉल्फिन'; कला के जरिए दिया विश्व शांति का संदेश

    ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने सात प्रकार के अनाज से डॉल्फिन मछली की आकर्षक कलाकृति बनाकर विश्व में चल रहे युद्ध को रोकने की अपील क...और पढ़ें

    By Arvind SharmaEdited By: Akash Pandey
    Publish Date: Thu, 12 Mar 2026 08:05:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Mar 2026 08:39:03 PM (IST)
    • Join करें
    इटारसी के किसान की अनोखी अपील,  7 तरह के अनाज से बनाई 'डॉल्फिन'; कला के जरिए दिया विश्व शांति का संदेश

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने सात प्रकार के अनाज से डॉल्फिन मछली की आकर्षक कलाकृति बनाकर विश्व में चल रहे युद्ध को रोकने की अपील की है। उनकी इस अनोखी पहल का उद्देश्य यह संदेश देना है कि युद्ध का असर केवल इंसानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जलजीवों और प्रकृति के अन्य जीव-जंतुओं पर भी पड़ता है।

    डॉल्फिन की प्रतीकात्मक आकृति

    किसान सोलंकी ने डॉल्फिन की प्रतीकात्मक आकृति के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि युद्ध के कारण जल, थल और नभ के सभी जीव प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने संदेश दिया कि मानवता के हित में दुनिया में शांति स्थापित होना बेहद जरूरी है।


    सोलंकी ने बताया कि इस कलाकृति में केवल डॉल्फिन ही नहीं, बल्कि युद्ध से जुड़े विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के चित्र भी अनाज से बनाए गए हैं। इनमें अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप, इज़राइल के बेंजामिन नेतन्याहू, ईरान के मोजतावा खामेनई, फिलिस्तीन के महमूद अब्बास, यमन के रशद अल अलमिन, कुवैत के अहमद अल अब्दुल्ला अल अहमद अल सुबह, बहरीन के हमाद बिन ईसा अल खलीफा और यूएई के मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के चित्र शामिल हैं।

    इन चीजों से किया गया तैयार

    इन चित्रों को तैयार करने के लिए धान, बाजरा, रागी, चावल, तिल, राजगीरा और खसखस जैसे विभिन्न प्रकार के अनाजों का उपयोग किया गया है। किसान सोलंकी का कहना है कि युद्ध का असर कृषि और अनाज उत्पादन पर भी पड़ता है, इसलिए दुनिया में शांति और सौहार्द बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

    उनकी यह पहल कला के माध्यम से शांति का संदेश देने के साथ यह भी बताती है कि युद्ध का प्रभाव केवल इंसानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी प्रकृति और जीव-जंतुओं पर पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर से 55 लाख छीनकर इंदौर रोड की ओर भागे बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग