• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का अधिकारी निलंबित, खुद शेयर किया था वीडियो

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एक अधिकारी को जंगल में सांभर को खाना खिलाने और सहलाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

By Arvind SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 09:06:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 09:06:00 PM (IST)
सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का अधिकारी निलंबित, खुद शेयर किया था वीडियो
सांभर को पोहा खिलाने का वीडियो वायरल।

HighLights

  1. टाइगर रिजर्व के अधिकारी का सांभर को पोहा खिलाने का वीडियो वायरल
  2. वन्यजीव अधिनियम के उल्लंघन पर फील्ड डायरेक्टर ने किया गया सस्पेंड
  3. जंगली जानवर से अनुचित व्यवहार और वन्यजीव प्रबंधन नियमों की अनदेखी

नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एक अधिकारी को जंगल में सांभर को खाना खिलाने और सहलाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो सामने आने पर वन्यजीव विशेषज्ञों ने इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की थी।

जांच के बाद निलंबित किया गया

जानकारी के अनुसार वीडियो में नजर आ रहे विनोद वर्मा, प्रभारी सहायक निदेशक एसटीआर बोरी रेंज के प्रभारी अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे। फील्ड डायरेक्टर राकेश नंदा द्वारा गुरुवार देर रात जारी निलंबन आदेश के अनुसार वर्मा को सांभर के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए देखा गया; जांच के बाद वर्मा को निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय सहायक निदेशक, पिपरिया, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व कार्यालय में रहेगा।


खुद साझा किया था वीडियो

बताया गया है कि वर्मा द्वारा कुछ दिन पहले खुद शेयर किए गए एक वीडियो में वे चूरना रेंज के अंदर एक सांभर को कथित तौर पर पोहा खिलाते और सहलाते हुए दिखे थे। इस वीडियो के वायरल होने पर वन्यजीव विशेषज्ञ अजय दुबे ने इसे वन्यजीव प्रबंधन के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन बताते हुए शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें- सतपुड़ा की वादियों में बसे कुकरू को मध्य प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान

दुबे का कहना था कि जंगली जानवरों को अनावश्यक रूप से खाना नहीं खिलाना चाहिए या छूना नहीं चाहिए क्योंकि नियमित मानव संपर्क उन्हें लोगों पर निर्भर बना सकता है और इंसानों से उनका प्राकृतिक डर कम कर सकता है। इंसानों के आदी हो चुके जानवरों के भोजन की तलाश में गांवों और सड़कों पर भटकने की संभावना ज्यादा होती है, जिससे वे दुर्घटनाओं, शिकार और संघर्ष के संपर्क में आते हैं। मानव भोजन और निकट संपर्क उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।