इटारसी : नशे में धुत नाबालिगों ने देर रात की चाकूबाजी, 4 घायल; विधायक प्रतिनिधि का भतीजा भोपाल रेफर
पुरानी इटारसी के काका कुटी क्षेत्र में कथित रूप से नशे में धुत नाबालिगों ने चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 03:56:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 03:56:57 PM (IST)
हमले में घायल दुर्गेश कहार का अस्पताल में इलाज जारी है। नईदुनिया।HighLights
- पुरानी इटारसी के काका कुटी क्षेत्र में देर रात का मामला
- नशे में धुत नाबालिगों ने चार लोगों पर चाकू से किया हमला
- दो किशोर हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी । शुक्रवार देर रात पुरानी इटारसी काका कुटी क्षेत्र में चार पांच नाबालिगों ने चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने दो किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
देर रात हुई चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में चार युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया है।
घायलों में चेतन नगर निवासी भूपेश रैकवार की बाईं जांघ में चाकू लगा है, जबकि दीवान कॉलोनी निवासी आकाश की दाईं जांघ और कमर के पीछे चाकू के घाव हैं। एक 16 वर्षीय नाबालिग भी इस घटना में घायल हुआ है।
विधायक प्रतिनिधि का भतीजा घायल
गंभीर रूप से घायल सुधांशु मेहतो को पैर, पेट और कमर में चाकू लगने से गंभीर चोटें आईं। वे सिवनी बानापुरा के विधायक प्रतिनिधि दिनेश मेहतो के भतीजे हैं। दिनेश मेहतो के अनुसार, सुधांशु की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्गेश कहार नामक युवक को भी चोट आई है।
पुलिस चाकूबाजी के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। दुर्गेश ने बताया कि हमलावर नशे की हालत में थे, उन्होंने आकर बेवजह हमला कर दिया। इनमें से कुछ लोग पलकमती नगर निवासी बताए गए हैं।- सौरभ पांडे, थाना प्रभारी