• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • हेयर ऑयल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • हेयर ऑयल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इटारसी

    '25 हजार दो वरना...', महिला कर्मचारी के वेतन पर मैनेजर की गंदी नजर, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

    लोकायुक्त भोपाल से आई एक टीम ने शुक्रवार को आदिवासी विकासखंड केसला के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पदस्थ सहायक विकास खंड प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता को...और पढ़ें

    By Arvind SharmaEdited By: Himadri Singh Hada
    Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 05:12:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 05:12:56 PM (IST)
    • Join करें
    '25 हजार दो वरना...', महिला कर्मचारी के वेतन पर मैनेजर की गंदी नजर, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
    लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

    HighLights

    1. महिला कर्मचारी के वेतन पर मैनेजर की गंदी नजर।
    2. पीड़िता ने लोकायुक्त की मदद से घूस लेते पकड़वाया।
    3. भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। लोकायुक्त भोपाल से आई एक टीम ने शुक्रवार को आदिवासी विकासखंड केसला के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में पदस्थ सहायक विकास खंड प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोच लिया। इस घूसखोरी में साथ निभा रहे दफ्तर के कर्मचारी कृष्णा धुर्वे और सुरभि क्लस्टर फेडरेशन की प्रबंधक कामिनी राजपूत को भी लोकायुक्त ने मामले में सह-आरोपित बनाया है, दोनों की मदद से ही गुप्ता घूस ले रहे थे।

    लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत केसला में पदस्थ सहायक विकासखंड प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

    29,700 रुपये के मानदेय से मांगी घूस

    लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, आवेदिका सुनैया बरकडे, जो कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत पशु सखी के रूप में कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सहायक विकासखंड प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता उन्हें प्राप्त मानदेय राशि में से हिस्सा मांग रहे हैं।


    गुप्ता द्वारा आवेदिका पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह 29,700 रुपये के मानदेय में से केवल 4 हजार रुपये रखे और शेष 25 हजार रुपये उसे दे, वरना उसे काम से हटाकर दूसरी कार्यकर्ता को रख लिया जाएगा। महिला ने अपनी माली हालत और मजबूरी का हवाला दिया, जिसके बाद गुप्ता 20 हजार लेने पर राजी हो गए।

    लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

    महिला से मिली शिकायत के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर के निर्देशन में लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जनपद पंचायत केसला स्थित कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई के दौरान धर्मेंद्र गुप्ता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस दौरान सुरभि क्लस्टर फेडरेशन की मैनेजर कामिनी राजपूत और भृत्य कृष्णा धुर्वे की भी भूमिका सामने आई, जिन्हें सह-आरोपित बनाया गया है।

    भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

    लोकायुक्त पुलिस ने तीनों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 एवं 12 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।