• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • हेयर ऑयल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • हेयर ऑयल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • इटारसी

    बरगी हादसे के बाद तवा डैम का तूफानी वीडियो वायरल! लहरों में उछलता दिखा क्रूज, स्टाफ बोला- 'हमारे लिए यह नया नहीं'

    बरगी बांध में दो दिन पहले हुए भीषण क्रूज हादसे के बाद प्रदेशभर में जल पर्यटन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    By Arvind SharmaEdited By: Akash Pandey
    Publish Date: Sat, 02 May 2026 04:12:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 04:12:38 PM (IST)
    • Join करें
    बरगी हादसे के बाद तवा डैम का तूफानी वीडियो वायरल! लहरों में उछलता दिखा क्रूज, स्टाफ बोला-  'हमारे लिए यह नया नहीं'
    तवा बांध का पुराना वीडियो हुआ वायरल

    HighLights

    1. तवा बांध का पुराना वीडियो हुआ वायरल
    2. तूफानी हवाओं में डगमगाए क्रूज और बोट
    3. खराब मौसम में संचालन बंद रखने की बात

    नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। मध्य प्रदेश के बरगी बांध में दो दिन पहले हुए भीषण क्रूज हादसे के बाद प्रदेशभर में जल पर्यटन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच तवा बांध का एक पुराना वीडियो सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि यह वीडियो 21 मई 2025 का है, जिसमें तवा बांध स्थित मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के रिसॉर्ट पर संचालित क्रूज, हाउसबोट और स्पीड बोट यूनिट के पास का खौफनाक नजारा कैद है। वीडियो में तेज आंधी और मानसूनी हवाओं के चलते जलाशय में ऊंची-ऊंची लहरें उठती दिखाई दे रही हैं, जो क्रूज प्लेटफॉर्म तक पहुंच रही हैं।


    स्टाफ और बोट ऑपरेटर घबराए लगते हैं

    हालात इतने खराब नजर आ रहे हैं कि वहां मौजूद स्टाफ और बोट ऑपरेटर घबराए हुए दिखाई देते हैं। कर्मचारी रस्सियों के सहारे हाउसबोट, स्पीड बोट (जलपरी) और क्रूज को सुरक्षित बांधने की कोशिश करते नजर आते हैं। तेज हवाओं के कारण जेटी (क्रूज तक पहुंचने का कृत्रिम रूट) भी तूफानी लहरों से डगमगाता हुआ नजर आ रहा है।

    क्रूज संचालन पूरी तरह बंद रखा गया था

    यूनिट में कार्यरत स्टाफ का कहना है कि उस दिन खराब मौसम को देखते हुए क्रूज संचालन पूरी तरह बंद रखा गया था। मानसून सीजन में इस तरह के तूफानी हालात कई बार बनते हैं, जो आम लोगों को भले ही डरावने लगते हों, लेकिन उनके लिए यह एक सामान्य स्थिति है। इस दौरान यूनिट की सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए जाते हैं।

    बरगी बांध हादसे के बाद इस वीडियो के सामने आने से यह स्पष्ट होता है कि विपरीत परिस्थितियों में इस तरह की गतिविधियों के संचालन में किस स्तर की सुरक्षा जरूरी होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि जल पर्यटन स्थलों पर मौसम की सटीक निगरानी, समय पर संचालन बंद करने के निर्णय और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

    तवा बांध पर भी नजर आता है खौफनाक तूफानी मंजर!! वायरल हुआ पुराना वीडियो pic.twitter.com/2IS9md0xXS

    — NaiDunia (@Nai_Dunia) May 2, 2026

    क्रूज स्टाफ का क्या कहना

    क्रूज स्टाफ का कहना है कि जब भी इस तरह का मौसम होता है, किसी भी स्थिति में क्रूज की बुकिंग नहीं ली जाती। स्पीड बोट और हाउसबोट की मांग करने वाले पर्यटकों को भी सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बांध में उतरने से मना कर दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Jabalpur Cruise Accident: सेना के साथ NDRF और SDRF ने संभाला मोर्चा, दो पर्यटकों के शव चार्टर्ड प्लेन से तमिलनाडु भेजे जाएंगे