• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी: मामा के घर बैठने की बात पर विवाद, दो भाइयों ने अधेड़ पर डंडे से किया हमला

ग्राम अहीरपुरा केसला में मामा के घर बैठने की बात को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने एक अधेड़ व्यक्ति पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज ...और पढ़ें

By Arvind SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 01:08:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 01:12:57 PM (IST)
इटारसी: मामा के घर बैठने की बात पर विवाद, दो भाइयों ने अधेड़ पर डंडे से किया हमला
इटारसी में दो भाइयों ने अधेड़ पर डंडे से हमला किया। फाइल फोटो।

HighLights

  1. मामा के घर बैठने की बात पर हुआ विवाद
  2. दो भाइयों ने अधेड़ पर डंडे से हमला किया
  3. केसला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। नर्मदापुरम जिले के केसला थाना क्षेत्र के ग्राम अहीरपुरा में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामा के घर बैठने की बात को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों ने एक अधेड़ व्यक्ति पर डंडे से हमला कर दिया।

घटना में घायल व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार ग्राम अहीरपुरा निवासी सागर मैना बुधवार रात करीब नौ बजे गांव में घासीराम मेहरा के घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश और मामा के घर बैठने की बात को लेकर गांव के अनिल पवार और सुनील पवार से उनका विवाद हो गया।


यह भी पढ़ें- यह चूक है या फिक्सिंग? पूर्व कांग्रेस विधायक पुरुषोत्तम दांगी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा; फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप

डंडे से की मारपीट

देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के डंडे से सागर मैना पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर चोट आई और वे घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों भाइयों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने केसला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।