• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

मोबाइल चार्जर निकालते समय बरतें सावधानी! इटारसी में करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

युवक घर में मोबाइल का चार्जर बिजली बोर्ड से निकाल रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

By Arvind SharmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 01:26:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 01:28:07 PM (IST)
मोबाइल चार्जर निकालते समय बरतें सावधानी! इटारसी में करंट की चपेट में आने से युवक की गई जान; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. इटारसी में मोबाइल चार्जर निकालते समय हुआ हादसा
  2. केसला के 30 वर्षीय रंजीत धुर्वे की करंट लगने से मौत
  3. करंट लगने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। केसला थाने के अंतर्गत गोंडीपुरा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर में मोबाइल का चार्जर बिजली बोर्ड से निकाल रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया।

परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल सुखतवा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- सागर में ढाई साल के बेटे के लिए काल के आगे ढाल बनी मां; करंट के पाइप से चिपका था कलेजे का टुकड़ा, खुद झटके सहकर बचाई जान

करंट लगते ही हुआ अचेत


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रंजीत धुर्वे पिता जीवनलाल धुर्वे, निवासी गोंडीपुरा, केसला के रूप में हुई है। सुबह रंजीत अपने घर में मोबाइल का चार्जर बोर्ड से निकाल रहा था, तभी तेज करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा।


परिजन और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना पड़ोसी ललित इरपाचे ने केसला थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। केसला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।