जबलपुर के रांझी में खेरमाई मंदिर से लगे जंगल में शव देखकर मचा हड़कंप, पीठ में चोट के निशान, मामला संदिग्ध
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों की ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 02:32:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 02:32:09 PM (IST)
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- बापूनगर के जंगल में युवक की मौत से सनसनी
- रांझी थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे मिली है लाश
- शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत बापूनगर खेरमाई मंदिर से लगे जंगल में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने की आसपास के क्षेत्र की जांच
स्थानीय लोगों ने जंगल के सुनसान इलाके में पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र की जांच की।
10 से 12 घंटे पहले होने की आशंका जताई
प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करीब 10 से 12 घंटे पहले होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव पर विशेषकर पीठ के हिस्से में चोट के कुछ निशान पाए गए हैं।
स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा
मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
जंगल अवैध शराब निर्माण के लिए बदनाम रहा है
स्थानीय लोगों के अनुसार बापूनगर खेरमाई मंदिर के पास का जंगल अवैध शराब निर्माण के लिए बदनाम रहा है। बताया जाता है कि क्षेत्र का कुछ हिस्सा खमरिया थाना और कुछ हिस्सा रांझी थाना सीमा में आता है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।