जबलपुर में डस्ट अनलोड करने पहुंचा हाइवा दो कारों पर पलटा, ड्राइवर वाहन छोड़कर भागा
शिकायत करने पर भी बाहर खड़ी हो रहे कारों की पार्किंग पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 01:35:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 01:35:19 PM (IST)
हादसे के दौरान- सभी वाहन क्षतिग्रस्त। नईदुनियाHighLights
- हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
- समीक्षा टाउन की घटना से लाेगों में आक्रोश
- एक खाली मैदान में कारों की पार्किंग की जाती है
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। समीक्षा टाउन क्षेत्र में डस्ट लेकर पहुंचा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कारों पर पलट गया। दुर्घटना में दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग चुका था।
दुर्घटना तब हुई जब वह निर्माण सामग्री उतार रहा था
समीक्षा टाउन के एक खाली मैदान में कारों की पार्किंग की जाती है। दुर्घटना तब हुई जब वह निर्माण सामग्री उतार रहा था। इसी दौरान हाइवा का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में खड़ी दो कारों पर पलट गया।
सिविल लाइंस पुलिस ने क्रेन की मदद से हाइवा को हटवाया
हादसे में पंकज गुप्ता की कार एमपी 20 सीएम 6315 और भास्कर जोसफ की कार एमपी 20 सीएच 4389 क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी कार मालिकों को सुबह हुई। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से हाइवा को हटवाया। चालक और वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।
बाहरी लोग कार खड़ी करके चले जाते हैं
घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कालोनी के सामने खाली मैदान में बाहरी लोग कार खड़ी करके चले जाते हैं। रात में यहां पर कारों में शराबखोरी होती है।
कई कारें महीनों से यहां पर खड़ी है
कालोनी की सड़कों पर भी अवैध वाहनों की पार्किंग की जा रही है। डंपर एवं हाइवों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क और नाली टूट रही है।
यह भी पढ़ें- मीडियाकर्मी बनकर जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बना रहे थे वीडियो, चार आरोपी गिरफ्तार