• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर से होकर दौड़ेगी पुणे-दानापुर अमृत भारत, आज से इन शहरों के यात्रियों को होगी सुविधा

यह ट्रेन जबलपुर, कटनी, सतना और प्रयागराज सहित कई प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए महाराष्ट्र और बिहार के बीच यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 07:58:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 08:53:25 AM (IST)
जबलपुर से होकर दौड़ेगी पुणे-दानापुर अमृत भारत, आज से इन शहरों के यात्रियों को होगी सुविधा
जबलपुर और महाकोशल क्षेत्र के यात्रियों को मिली सौगात। सौजन्‍य रेलवे

HighLights

  1. यह ट्रेन जबलपुर से गुजरते हुए कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज और दानापुर तक जाएगी
  2. पुणे, महाराष्ट्र तथा बिहार के प्रमुख शहरों तक बेहतर और किफायती रेल सुविधा उपलब्ध होगी
  3. एलएचबी कोच पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक माने जाते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य भारत और बिहार के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रेलवे 17 जून 2026 को पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने जा रहा है।

केंद्रीय रेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव हडपसर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे के अनुसार यह महाराष्ट्र की आठवीं तथा पुणे मंडल की दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी।

जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा

नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से जबलपुर और महाकोशल क्षेत्र के यात्रियों को पुणे, महाराष्ट्र तथा बिहार के प्रमुख शहरों तक बेहतर और किफायती रेल सुविधा उपलब्ध होगी। यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन से होकर गुजरते हुए कटनी, मैहर, सतना, प्रयागराज और दानापुर तक जाएगी।


आरामदायक और बेहतर गति क्षमता वाले माने जाते

ट्रेन का संचालन 18 आधुनिक एलएचबी अमृत भारत कोचों के साथ किया जाएगा। एलएचबी कोच पारंपरिक कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर गति क्षमता वाले माने जाते हैं।

ट्रेन यहां रुकेंगी

पुणे, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

  • स्वदेशी ''कवच'' सुरक्षा प्रणाली
  • एलईडी लाइटिंग व्यवस्था
  • आरामदायक सीटें एवं बर्थ
  • प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट
  • सीसीटीवी निगरानी प्रणाली
  • दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय
  • पब्लिक एड्रेस एवं यात्री सूचना प्रणाली
  • बेहतर वेंटिलेशन एवं यात्री सुविधाएं

यह भी पढ़ें- जबलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा