जबलपुर में ऊर्जा की बचत अभियान की दिशा में एक और कदम, सांसद आशीष दुबे के बाद मेडिकल कालेज डीन भी घर से पैदल आए- गए
हर राेज की तरह डाक्टर सक्सेना सुबह अपने कार्यालय पहुंचे लेकिन बुधवार को उनका सरकारी वाहन डीन आफिस में ही खड़ा रहा। उन्होंने अपने सरकारी आवास से डीन का ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 14 May 2026 09:38:34 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 May 2026 09:45:10 AM (IST)
सरकारी वाहन छोड़कर पैदल कार्यालय जाते मेडिकल कालेज डीन। नईदुनियाHighLights
- देशव्यापी अभियान में कालेज भी सहायक बन सकें
- एक किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की
- सरकारी वाहन डीन आफिस में ही खड़ा रहा
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ऊर्जा की बचत को लेकर पीएम के आव्हान का देशव्यापी असर सभी जगह देखा जा रहा है। इसी क्रम में सांसद आशीष दुबे के बाद अब नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज के डीन डाक्टर नवनीत सक्सेना ने बुधवार को महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने सरकारी आवास से कार्यालय तक का सफर पैदल तय किया।
देशव्यापी अभियान में कालेज भी सहायक बनेगा
शाम को भी वे पैदल घर लौटे। इसी के साथ उन्होंने कालेज में भी सहयोगी चिकित्सक व अन्य स्टाफ को वाहन शेयर करने की अपील की है। ताकि सरकारी व निजी वाहनों का उपयोग सीमित हो सके और ऊर्जा की बचत को लेकर देशव्यापी अभियान में कालेज भी सहायक बन सके।
![naidunia_image]()
डाक्टर सक्सेना सुबह अपने कार्यालय पहुंचे
हर राेज की तरह डाक्टर सक्सेना सुबह अपने कार्यालय पहुंचे लेकिन बुधवार को उनका सरकारी वाहन डीन आफिस में ही खड़ा रहा। उन्होंने अपने सरकारी आवास से डीन कार्यालय तक की करीब एक किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की। शाम को वे घर वापस पैदल ही गए।
![naidunia_image]()
छोड़कर सरकारी वाहन का उपयोग 50 प्रतिशत
इसी बीच मेडिकल कालेज भी राष्ट्र हित में डीजल-पेट्रोल की बचत को लेकर अनेक बिंदुओं पर कार्य कर रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सरकारी वाहन का उपयोग 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
ई-व्हीकल का अधिक से अधिक उपयोग करें
स्टाफ को भी कहा गया है कि ई-व्हीकल का अधिक से अधिक उपयोग करें और जहां तक संभव को पूल बनाकर चलें। कालेज के आसपास रहने वाले चिकित्सक वाहन शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर जबलपुर में साइकिल लेकर सांसद निकले, अचानक देख राहगीरों में उत्सुकता