प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर जबलपुर में साइकिल लेकर सांसद निकले, अचानक देख राहगीरों में उत्सुकता
कार से आवागमन करने वाले सांसद ने इस बार साइकिल का उपयोग कर आमजन को यह संदेश दिया कि छोटी दूरी के लिए लोग साइकिल या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 02:21:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 02:21:11 PM (IST)
बुधवार को साइकिल की सवारी करते जबलपुर सांसद आशीष दुबे। सौजन्य सोशल मीडियाHighLights
- रास्ते में कई लोगों ने उनका अभिवादन किया
- कई लोगों ने इस पहल की सराहना भी की
- साइकिल या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । भाजपा सांसद आशीष दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आत्मसात करते हुए बुधवार को साइकिल से यात्रा कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। सांसद दुबे अपने सांसद कार्यालय से निवास तक साइकिल से पहुंचे।
वैकल्पिक साधन ही बेहतर, इनका ही का उपयोग करें
अब तक कार से आवागमन करने वाले सांसद ने इस बार साइकिल का उपयोग कर आमजन को यह संदेश दिया कि छोटी दूरी के लिए लोग साइकिल या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें तो ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल सकती है।
![naidunia_image]()
बिना सुरक्षा घेरे के आम नागरिकों के बीच सहज
विशेष बात यह रही कि सांसद ने बिना सुरक्षा घेरे के आम नागरिकों के बीच सहज रूप से साइकिल चलाकर यात्रा की। रास्ते में कई लोगों ने उनका अभिवादन किया तो कई लोगों ने इस पहल की सराहना भी की।
लोगों को प्रेरित करते रहे हैं सांसद आशीष दुबे
![naidunia_image]()
सांसद आशीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया और ईंधन बचत को लेकर लोगों को प्रेरित करते रहे हैं।
स्वयं साइकिल चलाकर लोगों तक पहुंचाया संदेश
इसी क्रम में उन्होंने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया। शहर की सड़कों पर अचानक सांसद को साइकिल चलाते देख राहगीरों में भी उत्सुकता नजर आई।
यह भी पढ़ें- MP में पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए सीएम मोहन यादव ने अपने काफिले में की कटौती, अब 13 की जगह आठ वाहन