Jabalpur Cruise Accident: अपनों की सलामती के लिए दिनभर घनघनाते रहे फोन; जबलपुर से लेकर दिल्ली, तमिलनाडु और काठमांडू तक अपनों की तलाश
बरगी डैम में हुए हादसे के शिकार लोगों की खबर लेने के लिए दिल्ली से लेकर काठमांडू, तमिलनाडु समेत कई शहरों के लोग बेचैन रहे। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 01 May 2026 10:32:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 08:03:39 AM (IST)
कंट्रोल रूम में दिनभर घनघनाते रहे फोनHighLights
- कंट्रोल रूम में दिनभर घनघनाते रहे फोन
- दिल्ली, काठमांडू, तमिलनाडु से लोगों ने ली जानकारी
- कर्मचारियों ने अपडेट रखकर दी हर जानकारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बरगी डैम में हुए हादसे के शिकार लोगों की खबर लेने के लिए जबलपुर ही नहीं बल्कि दिल्ली से लेकर काठमांडू, तमिलनाडु समेत कई शहरों के लोग बेचैन रहे। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में सुबह से ही फोन घनघनाते रहे। हर कोई अपने अपनों की खबर लेने के लिए चिंतित नजर आया।
कलेक्ट्रेट के रूम नंबर 9 में कंट्रोल रूम
इधर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट के रूम नंबर 9 में कंट्रोल रूम बनाया गया, जहां प्रदेश और अन्य राज्यों से सुबह से ही लगातार फोन आते रहे। इस दौरान हर कोई क्रूज में सवार लोगों की खैरियत पूछता रहा।