• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबलपुर में होटल के बाथरूम में मिला अधेड़ का शव, एक मार्च को लिया था कमरा

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित होटल गोविंदम गोपालम के शौचालय में बिहार निवासी 45 वर्षीय अमर कुमार सिंह का शव संदिग्ध हालात में मिला। वह एक मार्...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 02 Mar 2025 10:11:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Mar 2025 10:12:37 PM (IST)
जबलपुर में होटल के बाथरूम में मिला अधेड़ का शव, एक मार्च को लिया था कमरा
बाथरूम में फर्श पर पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

HighLights

  1. होटल के शौचालय में बिहार के अधेड़का मिला शव।
  2. एक मार्च को जबलपुर पहुंचा, होटल में लिया था कमरा।
  3. समय पर बाहर नहीं आया, होटल स्टाफ ने दी सूचना।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र के एक होटल के शौचालय में रविवार को बिहार निवासी व्यक्ति का शव मिला है। मृतक का नाम बिहार मुजफ्फरनगर निवासी अमर कुमार सिंह (45) है। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस जांच कर रही है।

एक मार्च को आया था जबलपुर

वह एक मार्च को जबलपुर आया था। माढ़ोताल के होटल गोविंदम गोपालम के कमरा नंबर-चार में ठहरा था। उसने रविवार को सुबह तक के लिए होटल का कमरा बुक किया था।

बाथरूम में पड़ा था शव

निर्धारित समय तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल कर्मी उसके कमरे के बाहर पहुंचा। दरवाजा खटखटाया और आवाज दिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने बाथरूम की खिड़की से झांका। जहां युवक उसे फर्श पर गिरा दिखा।


मामले की जांच जारी

होटल कर्मी अनिकेत ने तुरंत होटल संचालक साकेत नगर उखरी निवासी मदन नारायण दी​क्षित को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।