• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जानती है, अब सत्ता संभालने लायक नहीं बची कांग्रेस

पदयात्रा के पूरे मार्ग पर 55 स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 08:29:16 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 08:44:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जबलपुर में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता जानती है, अब सत्ता संभालने लायक नहीं बची कांग्रेस
भाजपा की लोकतंत्र बचाओं अराजकता हटाओ पदयात्रा में अभिलाष पांडे। नईदुनिया 

HighLights

  1. कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश की सत्ता संभालने लायक नहीं बची पार्टी
  2. आयोजन की सफलता के लिए मंत्री राकेश सिंह की दो बार की सराहना
  3. केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे शामिल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत जबलपुर में तीन किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक, गोलबाजार से शुरू हुई इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शामिल हुए।

एक लाख से अधिक लोगों की सहभागिता का दावा

आयोजन में एक लाख से अधिक लोगों की सहभागिता का दावा किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता जानती है कि कांग्रेस अब देश की सत्ता संभालने लायक नहीं बची है।


जो नेताजी के नहीं हुए, वे किसी के सगे नहीं हो सकते

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सगी नहीं हुई। जबलपुर में ही कांग्रेस के चुनाव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विजयी होने के बाद जवाहरलाल नेहरू को नेता घोषित किया गया था। जो नेताजी के नहीं हुए, वे किसी के सगे नहीं हो सकते।

आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया था

कहा कि राहुल गांधी न्याय और लोकतंत्र की बात करते हैं, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। जिस पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम किया, उसे आज लोकतंत्र पर उपदेश देने का नैतिक अधिकार नहीं है।

80 प्रतिशत क्षेत्र में कांग्रेस समाप्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश के 80 प्रतिशत क्षेत्र में समाप्त हो चुकी है और शेष क्षेत्रों में भी आने वाले चुनावों में उसकी स्थिति कमजोर होगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का देशभर से सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर लोकतंत्र की जीत बताती है, लेकिन हारने पर कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर सवाल उठाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद की राजनीति को चुनौती देते हुए सामान्य गरीब परिवार से आने वाले व्यक्ति के लिए देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का रास्ता प्रशस्त किया है।

राकेश सिंह को आयोजन की सफलता का दिया श्रेय

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का दो बार उल्लेख करते हुए पदयात्रा की सफलता का श्रेय उन्हें दिया। मुख्यमंत्री की सार्वजनिक मंच से की गई इस सराहना को मंत्री सिंह के संगठनात्मक कौशल, व्यापक जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने की क्षमता की महत्वपूर्ण स्वीकारोक्ति माना गया।

एक मंच पर जोड़ने में भूमिका के महत्वपूर्ण संकेत

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान दो बार लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का उल्लेख करते हुए पदयात्रा की सफलता का श्रेय दिया। इसे आयोजन की तैयारियों, जनसंपर्क और समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने में उनकी भूमिका के महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा गया।

सहभागी संगठनों और शहरवासियों का आभार जताया

पदयात्रा के बाद राकेश सिंह ने सहभागी संगठनों और शहरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे जबलपुर का आयोजन था। उन्होंने अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, प्रोफेशनल्स, उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों, सामाजिक व जातिगत संगठनों सहित समाज के सभी वर्गों की सहभागिता के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

लोकतंत्र की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी: खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा किसी एक दल की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस शासनकाल में भी कई बार एसआइआर की प्रक्रिया हुई है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक है।

कांग्रेस को बेनकाब करने की अपील की

उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वह इस प्रक्रिया का विरोध क्यों कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर अपनी राजनीतिक विफलता छिपाने का प्रयास करती है। उन्होंने विदेशी ताकतों से धन लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों को बेनकाब करने की अपील की।

55 मंचों से स्वागत, संतों और जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता

पदयात्रा शहीद स्मारक गोलबाजार से प्रारंभ होकर श्याम टाकीज, सुपर मार्केट, लार्डगंज चौक, धमंडी चौक, बड़ा फुहारा, खजांची चौक, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, बगलामुखी मंदिर और मालवीय चौक होते हुए पुनः शहीद स्मारक पहुंची। मार्ग में 55 स्वागत मंचों से पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर पदयात्रा का अभिनंदन किया गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नींद में दबोचा, मुंह पर कपड़ा रखकर किया बेहोश, सोने की चेन और फोन ले गए पड़ोसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।