• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में दैनिक ड्यूटी रोस्टर सिस्टम खत्म, अब रोज अस्पताल में मिलेंगे डाॅक्टर; विशेषज्ञ भी रहेंगे उपलब्ध

बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी समय में निजी प्रैक्टिस की शिकायतों पर भी इस व्यवस्था से निगरानी मजबूत होगी।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 11:20:14 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 11:20:14 PM (IST)
जबलपुर में दैनिक ड्यूटी रोस्टर सिस्टम खत्म, अब रोज अस्पताल में मिलेंगे डाॅक्टर; विशेषज्ञ भी रहेंगे उपलब्ध
विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रथम श्रेणी चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन अस्पताल में उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देंगे।

HighLights

  1. विक्टोरिया में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रहेंगे
  2. शाम पांच से छह बजे तक भी उपस्थिति अनिवार्य
  3. नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। विक्टोरिया अस्पताल में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दैनिक ड्यूटी रोस्टर व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रथम श्रेणी चिकित्सा अधिकारी सेवाएं देंगे

अब सभी विशेषज्ञ चिकित्सक और प्रथम श्रेणी चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन अस्पताल में उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देंगे। सीएमएचओ डाॅ. नवीन कोठारी के निर्देश पर नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

देर से आते या निर्धारित समय से पहले चले जाते थे

अस्पताल में पहले रोस्टर के आधार पर अलग-अलग दिनों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगती थी। इसके कारण कई बार डाॅक्टर देर से आते या निर्धारित समय से पहले चले जाते थे।

चिकित्सा सुविधा के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी

मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी। नई व्यवस्था से डाॅक्टरों के गायब रहने पर भी अंकुश लगेगा और मरीजों को उपचार के लिए नियमित रूप से विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।

अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

निर्देश के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों को सुबह नौ से दोपहर दो बजे और शाम पांच से छह बजे तक अस्पताल में उपस्थित रहना होगा। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी समय में निजी प्रैक्टिस की शिकायतों पर भी इस व्यवस्था से निगरानी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा, अगले माह होगा इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव