डॉ. राखी वैश्य बनीं जबलपुर के वेटरनरी महाविद्यालय की अधिष्ठाता, डॉ. आरके शर्मा को मिला शोध प्रभार
जबलपुर के वेटरनरी विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 10:57:26 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 11:00:12 AM (IST)
HighLights
- प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एक माह से चल रही थीं तैयारियां, उसी क्रम में हुआ फेरबदल
- आने वाले समय में अकादमिक व्यवस्थाओं और नियमों के विपरीत चल रहे प्रभारों में संशोधन के साथ और बड़े बदलाव संभव
- विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में माना जा रहा महत्वपूर्ण कदम
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के वेटरनरी विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव सामने आया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित वेटरनरी महाविद्यालय, जबलपुर में प्रोफेसर डॉ. राखी वैश्य को नया अधिष्ठाता नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान अधिष्ठाता डॉ. आरके शर्मा को विश्वविद्यालय के शोध कार्यों का प्रभार सौंपा गया है।
विश्वविद्यालय स्तर पर प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पिछले एक माह से तैयारियां चल रही थीं। इसी क्रम में यह फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय में और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।