• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भीषण आग, श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया, लाखों का सामान जलकर खाक

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 10:17:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 10:17:28 PM (IST)
जबलपुर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में भीषण आग, श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया, लाखों का सामान जलकर खाक
जबलपुर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर जलतीं दुकानें। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. त्योहारी सामान जलकर खाक, लाखों का नुकसान
  2. मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
  3. शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारणों की जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। तेवर त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर मंगलवार रात अचानक आग लग गई। आग मंदिर परिसर के बाहर बनी दुकानों की कतार में लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

पूजा सामग्री, अगरबत्ती, कपड़े और त्योहारी सामान रखा था

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पहले एक दुकान में लगी और कुछ ही मिनटों में पास की अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में पूजा सामग्री, अगरबत्ती, कपड़े और त्योहारी सामान रखा था, जिसके कारण लपटें तेज हो गईं।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का सामान नष्ट हुआ

पुलिस और मंदिर समिति के लोगों ने तुरंत श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का सामान नष्ट हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- विजयादशमी पर शहडोल, उमरिया व पन्ना में शस्त्र पूजन की धूम, पुलिस विभाग में गूंजे मंत्र


यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।