• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

बिजली कर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार, जबलपुर में पैदल जुलूस निकालकर भेजा जेल

आरोपितों की जमानत अर्जी की जानकारी मिलने पर बिजली कंपनी के अधिकारी भी न्यायालय पहुंच गए और जमानत का विरोध किया। न्यायालय ने चारों की जमानत अर्जी निरस्...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 11:17:52 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 11:17:52 AM (IST)
बिजली कर्मियों से मारपीट करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार, जबलपुर में पैदल जुलूस निकालकर भेजा जेल
कनेक्शन करने पहुंची बिजली कंपनी की टीम से विवाद किया।

HighLights

  1. आरोपितों का पैदल जुलूस निकाला और उन्हें न्यायालय में पेश किया।
  2. टीम से कहासुनी के बाद हमला और धमकी भी दी थी
  3. आरोपितों की जमानत का कंपनी अधिकारियों ने किया विरोध

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। बिजली कनेक्शन करने पहुंची बिजली कंपनी की टीम के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपितों का पैदल जुलूस निकाला और उन्हें न्यायालय में पेश किया।

मीटर कनेक्शन को लेकर हुआ विवाद

मामला नर्मदा परिसर का है। यहां यशमान जैन के घर का हाल ही में निर्माण हुआ है। मकान को लेकर मनीष शर्मा से विवाद चल रहा है। यशमान के पिता सुधीर जैन ने बिजली कंपनी में नए मीटर कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। पांच अगस्त को बिजली कंपनी के कर्मचारी कनेक्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पांच-छह लोग पहुंचे और मीटर लगाने का विरोध करने लगे।


समझाने का प्रयास किया, आरोपितों ने अभद्रता शुरू कर दी

पुलिस के अनुसार, यशमान जैन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसके बाद यशमान और बिजली कंपनी के कर्मचारी कमलेश सोनी के साथ मारपीट की गई। हमले में कमलेश के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

परिवार को भी धमकाया

घटना के दौरान यशमान के पिता सुधीर जैन और मां डॉ. रश्मि जैन ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। बिजली कंपनी के कर्मचारियों को दोबारा वहां आने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

चार आरोपित गिरफ्तार

मामले में कोतवाली पुलिस ने फूटाताल निवासी अभिषेक विश्वकर्मा, करमेता निवासी सौरभ विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू, अशोक अहिरवार और प्रशांत अहिरवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपितों का पैदल जुलूस निकाला और न्यायालय में पेश किया।

कंपनी अधिकारियों ने कोर्ट में किया जमानत का विरोध

अधीक्षण अभियंता सिटी सर्किल संजय अरोरा ने बताया कि आरोपितों ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई और धमकी दी थी। आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर बिजली कंपनी के अधिकारी न्यायालय पहुंचे थे। वहां आरोपितों की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन का विरोध किया गया। न्यायालय ने चारों आरोपितों को जमानत देने से इन्कार करते हुए जेल भेजने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के विवाह सम्मेलन में सगाई के बाद कार, पांच लाख और सोने के जेवर मांगे; शादी तोड़ी