• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • जबलपुर

    नर्स से एकतरफा प्‍यार करता था, शादी करना चाहता था, फिर ऐसा क्‍या हुआ जो कट्टे से तीन फायर कर डाले

    हत्या के बाद आरोपित मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। वह पीथमपुर, मुंबई और अहमदाबाद में मजदूरी कर पुलिस से बचता रहा। ह...और पढ़ें

    By Deepankar RoyEdited By: Navodit Saktawat
    Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 09:54:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 10:03:31 PM (IST)
    • Join करें
    नर्स से एकतरफा प्‍यार करता था, शादी करना चाहता था, फिर ऐसा क्‍या हुआ जो कट्टे से तीन फायर कर डाले
    एकतरफा प्‍यार में की थी हत्‍या। - एआई जनरेटेड फोटो।

    HighLights

    1. पाटन की दीपशिखा स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं।
    2. ड्यूटी के लिए अपने कमरे से अस्पताल जा रही थीं।
    3. अस्पताल गेट के पास आरोपित ने उन्हें रोक लिया।

    जबलपुर। सागर जिले के शाहगढ़ में स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामी आरोपित सुनील उर्फ सुशील चढ़ार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव मुढिया से दबोचा गया। हत्या के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और मुंबई व अहमदाबाद में ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था।

    पाटन निवासी दीपशिखा चढ़ार शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। चार फरवरी की रात वह ड्यूटी के लिए अपने किराए के कमरे से अस्पताल जा रही थीं। अस्पताल गेट के पास आरोपित ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर उसने कट्टे से तीन फायर किए, जिनमें दो गोलियां दीपशिखा की पीठ में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


    जांच में सामने आया कि पनागर के मुढिया गांव निवासी सुनील चढ़ार दीपशिखा से एकतरफा प्रेम करता था और उससे विवाह करना चाहता था। दोनों आपस में स्वजन होने के कारण परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच दीपशिखा का विवाह दूसरी जगह तय हो गया, जिससे आरोपित नाराज हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह स्वीकार नहीं कर पा रहा था कि दीपशिखा किसी और से शादी करे, इसलिए उसने हत्या की योजना बनाई।

    हत्या के बाद आरोपित मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। वह पीथमपुर, मुंबई और अहमदाबाद में मजदूरी कर पुलिस से बचता रहा। हाल ही में मां का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर वह गांव लौटा, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। जांच में पता चला कि यह हथियार आरोपित के चचेरे भाई सौरभ चढ़ार ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने सौरभ को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद सागर ले जाया गया, जहां मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।