• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

दशहरे पर जबलपुर में होगा शाम पांच बजे से डायवर्जन, वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; सादी वर्दी में जवान रहेंगे शामिल

इस दौरान चल समारोह के मार्ग पर डायवर्जन के साथ ही सदर, गढ़ा, अधारताल, रांझी एवं अन्य स्थानों के चल समारोह के दौरान चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 11:08:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 11:08:38 PM (IST)
दशहरे पर जबलपुर में होगा शाम पांच बजे से डायवर्जन, वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित; सादी वर्दी में जवान रहेंगे शामिल
पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों और फ्लाईओवर का उपयोग करने का आग्रह किया है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. दशहरा चल समारोह के लिए बदली यातायात व्यवस्था
  2. मंगलवार को रांझी में भी बदलेगा यातायात मार्ग
  3. वैकल्पिक मार्गों और फ्लाईओवर का उपयोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में मंगलवार को दशहरा मुख्य चल समारोह निकाला जाएगा। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मुख्य चल समारोह के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों और फ्लाईओवर का उपयोग

शाम पांच बजे से विभिन्न चौराहों और तिराहों पर डायवर्जन लागू होगा, जो चल समारोह समाप्त होने तक जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों और फ्लाईओवर का उपयोग करने का आग्रह किया है।

भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद

मां महाकाली विसर्जन चला समारोह के दिन रामपुर से गौरीघाट तक भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। चल समारोह समाप्त होने के बाद नो एंट्री में खड़े वाहनों को निकलने की अनुमति दी जाएगी।

चल समारोह के लिए यातायात योजना तय

आने वाले दिनों में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों और उपनगरीय इलाकों में चल समारोह के लिए यातायात योजना तय कर ली गई है। सादी वर्दी में भी जवान चल समारोह में शामिल रहेंगे और असामाजिक तत्वों पर नजर रहेंगे। भीड़ के बीच महिला पुलिस का दल भी सक्रिय रहेगा।


तीन पत्ती से हनुमानताल तक रहेगा जुलूस

मुख्य चल समारोह नगर के सामने तीन पत्ती चौक स्थित चौक से शुरू होकर मढ़ाताल तिराहा, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सराफा चौक, कोतवाली, मिलौनीगंज, घोड़ा नक्काश होते हुए हनुमानताल स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा।

पूरे मार्ग पर यातायात बल तैनात रहेगा

छोटी लाइन फाटक, ब्लूम चौक, नौदरा, दमोहनाका, गोहलपुर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पूरे मार्ग पर यातायात बल तैनात रहेगा।

इन रास्तों से जा सकेंगे वाहन

  • छोटी लाइन फाटक से बड़े और मध्यम वाहन ब्लूम चौक की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • इन्हें बंदरिया क्रासिंग, कपूर क्रासिंग और मेडिकल की ओर भेजा जाएगा।
  • ब्लूम चौक से तीन पत्ती की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • जबलपुर अस्पताल से रसल चौक होते हुए स्टेशन की ओर जा सकेंगे।
  • आदित्य अस्पताल, मानस भवन, रानीताल, लेबर चौक होते हुए दीनदयाल की ओर जाने का रहेगा।
  • हाईकोर्ट और कलेक्ट्रेट से गढ़ा एवं मदनमहल जाने वाले वाहन पुल नंबर-चार और गोरखपुर से जाएंगे।
  • गोरखपुर से आधारताल जाने वाले वाहन छोटी लाइन फाटक, दशमेश द्वार, मदनमहल अंडरब्रिज, रानीताल और लेबर चौक होकर जा सकेंगे।

रांझी में भी रहेगा डायवर्जन

रांझी क्षेत्र में बड़ा पत्थर, मस्ताना चौक, दर्शन तिराहा, मेमोरी तिराहा, जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज और व्हीकल मोड़ पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा। वेस्टलैंड खमरिया से रांझी की ओर मध्यम और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्हीकल मोड़ से रांझी जाने वाले वाहनों को आधारताल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आधारताल से व्हीकल मोड़ की ओर आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा।

गढ़ा में कछपुरा ब्रिज से त्रिपुरी चौक मार्ग

गढ़ा चल समारोह का मार्ग कछपुरा ब्रिज, गौतम मढि़या, गुलौआ, बीटी तिराहा, आनंद कुंज, बाजार, राधाकृष्ण मंदिर होते हुए त्रिपुरी चौक तक रहेगा। इस दौरान गढ़ा बाजार मुख्य मार्ग से लेकर त्रिपुरी चौक तक शाम पांच बजे से सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगा।

थाना परिसर के पास वाहनों के पार्किंग के लिए जगह तय

कछपुरा ब्रिज के नीचे तालाब के पास, गढ़ा पुराना थाना परिसर के पास वाहनों के पार्किंग के लिए जगह तय की गई है। तिलवारा की ओर से आने वाले वाहनों को बायपास होकर भेड़ाघाट चौराहा या अंधमूक बायपास से निकाला जाएगा। रानीताल से गढ़ा जाने वाले वाहनों को एमआर फोर पर डायवर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में दशहरे पर होगी जमकर खरीदारी, किसी ने बुक कराई गाड़ी तो कोई खरीदेगा एसी

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।