जबलपुर बरगी बांध हादसा: देखते ही देखते लहरों ने निगल लिया 30 से ज्यादा पर्यटकों से भरा क्रूज, खौफनाक वीडियो आया सामने
Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: देखते ही देखते बांध में उठती ऊंची और तेज लहरों ने क्रूज को अपनी चपेट में ले लिया। पर्यटकों की हंसी-मजाक पल भर में ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 01 May 2026 12:13:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 May 2026 02:37:21 PM (IST)
देखते ही देखते आंखों के सामने ओझल हुआ क्रूजHighLights
- देखते ही देखते आंखों के सामने ओझल हुआ क्रूज
- जिंदगी के लिए संघर्ष करते दिखे पर्यटक
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण गर्मी के बीच अचानक बदले मौसम ने बरगी बांध में एक खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए 30 से ज्यादा पर्यटक क्रूज पर सवार होकर बांध की सैर पर निकले थे। सभी अपनी मस्ती में डूबे थे, लेकिन कुदरत के पास कुछ और ही योजना थी। अचानक हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई और शांत दिखने वाला पानी उग्र हो उठा।
देखते ही देखते बांध में उठती ऊंची और तेज लहरों ने क्रूज को अपनी चपेट में ले लिया। पर्यटकों की हंसी-मजाक पल भर में चीख-पुकार में बदल गया। क्रूज धीरे-धीरे पानी में समाने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए क्रूज के उस ऊपरी हिस्से की ओर भागने लगे, जो अब तक डूबा नहीं था। चंद सेकंडों के भीतर ही पूरा क्रूज जलमग्न हो गया।
वीडियो में दिखा मौसम का रौद्र रूप
हादसे के बाद सामने आए विचलित करने वाले वीडियो में कुछ पर्यटक पानी के ऊपर दिख रहे क्रूज के आखिरी हिस्से को पकड़े हुए मौत से जूझते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौसम का रौद्र रूप साफ देखा जा सकता है, जहां तेज हवाओं के कारण किनारे पर खड़े लोगों का संतुलन बनाए रखना भी मुश्किल हो रहा था।