• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

व्हीलचेयर पर पहुंचे जबलपुर के डिप्टी कलेक्टर हिमांशु, पहले ही दिन संभाली जनसुनवाई की जिम्मेदारी

यह दृश्य केवल एक अधिकारी के पहले कार्यदिवस का नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति और संवेदनशील प्रशासन की नई मिसाल का प्रतीक बन गया।

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 10:52:44 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 10:52:44 AM (IST)
व्हीलचेयर पर पहुंचे जबलपुर के डिप्टी कलेक्टर हिमांशु, पहले ही दिन संभाली जनसुनवाई की जिम्मेदारी
कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक सेवा की नई पारी शुरू करने पहुंचे अपर कलेक्टर। सौजन्‍य विभाग

HighLights

  1. पहली ड्यूटी, पहला संदेश, 124 आवेदनों पर हुई सुनवाई
  2. निगाहें कुछ क्षण के लिए उन पर ठहर गईं
  3. जनसुनवाई से दिया संवेदनशील प्रशासन का संदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। कभी घर में रहकर आनलाइन पढ़ाई करने वाला एक युवा, जिसने शारीरिक चुनौती को अपनी मंजिल के रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया, मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक सेवा की नई पारी शुरू करने पहुंचा।

निगाहें कुछ क्षण के लिए उन पर ठहर गईं

व्हीलचेयर पर बैठे नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर हिमांशु सोनी जब जनसुनवाई कक्ष में पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों की निगाहें कुछ क्षण के लिए उन पर ठहर गईं।

जबलपुर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हिमांशु सोनी ने मंगलवार को जबलपुर में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया।

औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही जनसुनवाई कक्ष पहुंचे

पदभार ग्रहण कराने के बाद कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अधिकारियों से परिचय कराया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होते ही हिमांशु सीधे जनसुनवाई कक्ष पहुंचे और व्हीलचेयर पर बैठकर कलेक्टर के साथ आम नागरिकों की समस्याएं सुनने लगे।

जनसुनवाई में उठे भुगतान, मुआवजा और राजस्व से जुड़े मुद्दे

साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कई किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद भी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत की।

मामलों से जुड़े आवेदन भी प्रस्तुत किए

भू-अर्जन मुआवजा, मकान क्षति सहायता, नामांतरण, सीमांकन, अतिक्रमण, बीपीएल एवं राशन कार्ड, छात्रवृत्ति, अनुकंपा नियुक्ति, संबल योजना, रिकॉर्ड सुधार, भूमि डायवर्सन, आर्थिक सहायता और अन्य मामलों से जुड़े आवेदन भी प्रस्तुत किए गए।

जनसुनवाई में कुल 124 आवेदन प्राप्त हुए

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, एके सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक नजर में.....

  • व्हीलचेयर पर बैठकर पहले ही दिन जनसुनवाई में शामिल हुए डिप्टी कलेक्टर हिमांशु सोनी।
  • घर पर रहकर आनलाइन तैयारी कर एमपीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की।
  • अस्थि दिव्यांग होने के बावजूद संघर्ष को बनाया सफलता की ताकत।
  • कुल 124 आवेदनों पर सुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश।
  • पिता बोले- ‘बेटे ने साबित किया कि हौसले के आगे कोई चुनौती बड़ी नहीं होती।’

यह भी पढ़ें- एमपी में भर्ती अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- 15 दिन में पोर्टल खोलें, नहीं तो अधिकारी होंगे तलब