• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

सीहोर में रुकेगी जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस, ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू

यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद एवं रेलवे स्टेशनों से गाड़ी के ठहराव की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 01:24:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 01:24:52 PM (IST)
सीहोर में रुकेगी जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस, ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू
पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर के लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। नईदुनिया

HighLights

  1. सीहोर रेलवे स्टेशन पर 02 जुलाई 2026 से प्रायोगिक ठहराव
  2. यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय का प्रयास
  3. यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए लिया निर्णय

नईुदनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा पश्चिम मध्य रेल से संचालित गाड़ी संख्या 22191/22192 इंदौर-जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस रेलसेवा का सीहोर रेलवे स्टेशन पर 02 जुलाई 2026 से प्रायोगिक ठहराव दिया गया है।

सीहोर स्टेशन पर ठहराव की समय सारणी

गाड़ी संख्या 22191 इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 02.07.2026 से सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 22:26/22:28 बजे रहेगा।

इस ट्रेन की बाकी समय-सारणी यथावत रहेगी

गाड़ी संख्या 22192 जबलपुर-इंदौर ओवरनाइट एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनांक 02.07.2026 से सीहोर रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सुबह 06:08/06:10 बजे रहेगा। इस ट्रेन की बाकी समय-सारणी यथावत रहेगी।

दिसंबर तक दौड़ेगी जबलपुर–अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन

अयोध्या जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब दिसंबर 2026 तक दौड़ेगीं रेलवे के इस निर्णय से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होगी

गाड़ी संख्या 01705-06 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 24-24 अतिरिक्त फेरे चलाने की स्वीकृति दी गई है। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होगी।

अब 21 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार

ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, जो पहले 14 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाली थी, अब 21 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

01706 अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, जो 15 जुलाई तक अधिसूचित थी, अब 22 जुलाई से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।

सावन, त्योहारी सीजन और वर्ष के अंतिम महीनों में अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- एमपी हाई कोर्ट ने चाकू की नोक पर महिला से अभद्रता करने वाले पुलिस कांस्टेबल की बहाली से किया इनकार