
जबलपुर। जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी को एम्स की तर्ज पर बनाया जाएगा।यहां के नागरिकों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह घोषणा शनिवार को नगर निगम द्वारा आयोजित 362 करोड रुपए की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन समारोह के के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की।
इसके अलावा उन्होंने जबलपुर में फर्नीचर क्लस्टर बनाने सहित हर विधानसभा क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालय बनाने की घोषणा की। घंटाघर स्थित गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 362.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अमृत 1.0 सीवेज परियोजना का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री सिविल लाइन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त माडर्न लान्ड्री की सौगात दी। गुरंदी में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए पक्के मत्स्य बाजार का भीलोकार्पण किया।
यहां 55 मछली कारोबारियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त दुकानें मिलेंगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को डिजिटल कार्ड प्रदान किए।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डुमना नेचर पार्क में 'कैच द रेन' अभियान के कार्य के साथ ही जापानी मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कर नगर निगम द्वारा शुरू 11 लाख पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया।