• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

चोरों पर जबलपुर पुलिस का शिकंजा, दो थाना क्षेत्रों की वारदातों का खुलासा; पांच आरोपित गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई कर चोरी के माल की बरामदगी सुनिश्चित की गई। आधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:43:39 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 09:43:39 AM (IST)
चोरों पर जबलपुर पुलिस का शिकंजा, दो थाना क्षेत्रों की वारदातों का खुलासा; पांच आरोपित गिरफ्तार
चोरी की तीन की वारदातों का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सौजन्‍य प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. हनुमानताल और अधारताल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  2. सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रानिक सामान व औजार बरामद
  3. केशर विहार कालोनी और न्यूरामनगर में हुई थीं घटनाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। चोरी के आरेपितों पर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए हनुमानताल और अधारताल थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन की वारदातों का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, एलइडी टीवी, घड़ियां एवं वारदात में प्रयुक्त कटर, राड और पेचकस सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का भी खुलासा

आधारताल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया गया। यह घटना केशर विहार कालोनी मगृेंद्र सिंह और न्यूरामनगर स्थित नवीन पटेल के मकान में हुई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अमखेरा के राजुल ड्रीम सिटी के आगे निवासी गौरव चौधरी (20), अमखेरा राम मंदिर टंकी के पास निवासी सोहेल उर्फ शनि चौधरी (19) और मालगुजार परिसर के सामने वाली गली निवासी उमेश चौधरी उर्फ गुल्लर (34) को गिरफ्तार किया।


दोनों वारदात में चुराए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद

आरोपितों की निशानदेही पर दोनों वारदात में चुराए गए सोने-चांदी के जेवर, चार एलइडी टीवी, घड़ियां एवं वारदात में प्रयुक्त कटर, राड और पेचकस बरामद किए गए। इधर, हनुमानताल थाना क्षेत्र में पंचकुईया निवासी मोहम्मद गुलाम परिवार के साथ परिचित के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान उनके सूने मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर, 30 हजार रुपये नकद तथा जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।

पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर झिरिया निवासी मोहम्मद इजहार अंसारी (22) और बड़ा मदार छल्ला के काजी मोहल्ला निवासी अरशद कुरैशी (24) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, झाले, लाकेट तथा चांदी की पायल, कड़े और अंगूठी बरामद कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में शहपुरा के वेयरहाउस से एथनाॅल के लिए उठा धान, प्लांट तक पहुंचा ही नहीं