जबलपुर में बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह इंजीनियर पर कर दी फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 9 बजे सरेराह एक सिविल इंजीनियर को गोली मार दी गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 11:16:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 12:25:39 PM (IST)
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।HighLights
- मोटरसाइकिल से जा रहे थे क्लेरेंस, तभी दो युवकों ने आते ही तानी बंदूक और सिर-हाथ पर किया फायर
- गोलियों की आवाज से इलाके में मची भगदड़, हमलावर तेजी से बाइक चलाकर फरार; मौके पर पहुंची रांझी पुलिस
- घटनास्थल का मुआयना कर खंगाले जा रहे सीसीटीवी, प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद में वारदात की आशंका
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में सरेराह एक सिविल इंजीनियर को गोली मार दी गई। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक से पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपित की पहचान के प्रयास कर रही है।
घटना गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे उसे समय हुई जब रांझी निवासी क्लेरेंस (35) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। वे शिव शक्ति चौराहे के पास पहुंचे थे तभी मोटरसाइकिल से दो युवक पहुंचे। उन्होंने आते ही क्लेरेंस की ओर बंदूक तानी और दनादन फायर कर दिए। हमलावरों ने सीधे युवक के सिर और हाथ को निशाना बनाया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।