• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर एसपी बोले- साइबर फ्राॅड की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें, ई-जीरो FIR का भी जल्द करें निराकरण

एसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने स्तर पर लंबित जांच जल्द पूरी करने के साथ शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 10:00:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 10:00:46 AM (IST)
जबलपुर एसपी बोले- साइबर फ्राॅड की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें, ई-जीरो FIR का भी जल्द करें निराकरण
जबलपुर कंट्रोल रूम में बैठक लेते पुलिस अध‍ीक्षक सम्‍पत उपाध्‍याय। नईदुनिया

HighLights

  1. एसपी ने राजपत्रित अधिकारियों की बैठक में कहा
  2. लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण की स्थिति जानी
  3. निर्देशों की समीक्षा कर लंबित जांच पूरी करने के निर्देश

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों की संभागवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में पूर्व में अपराध समीक्षा के दौरान दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान साइबर अपराध, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की शिकायतों के साथ लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली गई।

साइबर अपराध में पीड़ित को जल्द राहत देने पर जोर

एसपी ने साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड सहित अन्य साइबर अपराधों की थाना स्तर पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर शीघ्र प्रतिक्रिया और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ित को समय रहते राहत मिल सके। साइबर मामलों में शिकायत मिलने के बाद संबंधित स्तर पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


ई-जीरो एफआइआर लंबित नहीं रहे

एसपी ने ई-जीरो एफआईआर की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर लंबित जीरो एफआईआर की जांच जल्द पूरी कर उनका निराकरण कराया जाए। कोई भी ई-जीरो एफआईआर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए।

सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की शिकायतों की भी समीक्षा

बैठक में सीएम हेल्पलाइन, वरिष्ठ कार्यालयों और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों की संख्या, उनके निराकरण और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। अन्य राज्यों से प्राप्त ऑनलाइन नोटिस का सत्यापन कर संबंधित थानों के माध्यम से उनकी तामीली सुनिश्चित करने को कहा गया।

महिला संबंधी और संपत्ति संबंधी अपराधों की कार्रवाई की स्थिति भी देखी

एसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने स्तर पर लंबित जांच जल्द पूरी करने के साथ शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व समीक्षा में लंबित हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी, एससी-एसटी एक्ट, महिला संबंधी और संपत्ति संबंधी अपराधों की कार्रवाई की स्थिति भी देखी गई।

यह भी पढ़ें- जबलपुर सीबीआई अधिकारी बनकर वृद्ध दंपती को छह दिन किया डिजिटल अरेस्ट, 22 लाख ठगे