नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर एक बार फिर देश के अग्रणी शहरों में शामिल गया है। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की रैकिंग में जबलपुर नगर निगम को तीसरे स्थान हासिल हुआ है।
जबलपुर को मिली इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार को समारोह के दौरान राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। सर्वेक्षण में पहले स्थान पर लखनऊ है परंतु जबलपुर के प्रयासों ने ज्यादा प्रभावित किया।
दूसरा स्थान स्वच्छता में सिरमौर इंदौर रहा। समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से सम्मानित होने पर महापौर-निगमायुक्त ने इसे नागरिकों के लिए बड़ी उपलब्धि बताई है।
जबलपुर को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में तीसरा स्थान हासिल करना अपने आप में एक बड़ी बात है। इंदौर तो सात बार से स्वच्छ अवार्ड हासिल कर रहा है, लेकिन जबलपुर का अवार्ड एक विशेष महत्व रखता हैं।
130 शहरों के बीच सर्वेक्षण
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पहल है, जिसे राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत संचालित किया जाता है। इसमें देश के 130 शहरों को विभिन्न निर्धारित मापदंडों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है।
इसका उद्देश्य शहरों के बीच स्वच्छ हवा को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और नागरिकों में वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
लगातार तीसरे साल मिली उपलब्धि
जबलपुर के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शहर ने पिछले दो वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024 में जबलपुर देश में दूसरे स्थान पर रहा था और 2025 में भी दूसरा स्थान हासिल किया था। इस बार भी शहर से बेहतर प्रदर्शन किया।
साल दर साल सुधरी शहर की हवा
वर्ष - वायु गुणवत्ता सूचकांक
2024- 25 - 92
2025- 26 - 88
2026- 27 - 77
बेहतर रैकिंग की आस पूरी...
नगर निगम ने सभी मुख्य मार्ग, गली-मोहल्ला, गालियों में लगवाएं पेवर ब्लॉक
सर्द सीजन में पर्यावरण प्रदूषण पर किया नियंत्रित
खुले में कचरा जलाने पर बरती सख्ती
धूल को नियंत्रित करने सड़क, फुटपाथ की धुलाई कराई
चौराहों पर फांउटेन चालू कराएं गए