• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

Jabalpur Weather: शहर में मानसून अब कुछ दिन का मेहमान, रात में घुलेगी गुलाबी ठंड, अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

जस्थान के रास्ते से मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। जबलपुर से भी कुछ दिन से विदाई हो जाएगी।

By Sunil dahiyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 01:09:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 02:03:26 PM (IST)
Jabalpur Weather: शहर में मानसून अब कुछ दिन का मेहमान, रात में घुलेगी गुलाबी ठंड, अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम
मानसून की विदाई जल्द, रात में घुलेगी गुलाबी ठंड, (नईदुनिया)

HighLights

  1. कुछ दिन में हो जाएगी मानसून की विदाई
  2. अब रात के समय घुलेगी गुलाबी ठंड
  3. 23 सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राजस्थान के रास्ते से मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। जबलपुर से भी कुछ दिन से विदाई हो जाएगी। इसके बाद अक्टूबर का महीना खुशनुमा रंग लेकर आएगा। मानसून की विदाई से पहले आसमान में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में बारिश की फुहारें मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।

ऐसे में त्योहारों की रौनक के बीच शहर के पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद लेने मौसम एकदम उपुयक्त् रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 सिंतबर तक जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा संभावित है। दिन एवं रात के तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी हो सकती है।


दिन का तापमान करीब 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि सुबह और रात में गुलाबी ठंडक रहेगी। रात का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 13 लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करेगी इटली की मशीन, गीले कचरे से तैयार होगी जैविक खाद

सैर सपाटे के लिए मौसम अनुकूल

बारिश के बाद हरियाली से घिरे पर्यटन स्थल और प्राकृतिक नजारे लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहे हैं। आसपास के प्राकृतिक स्थलों की ओर रुख करने वालों के लिए मौसम का यह मिजाज आकर्षण बढ़ा सकता है। हालांकि, नदी-झरनों और जलभराव वाले स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी जरूरी है।

आगामी सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

तारीख...अधिकतम-न्यूनतम पारा....बारिश की संभावना

21 सितंबर- 33.0 - 23.0 - कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना

22 सितंबर- 33.0 - 23.0 - कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना

23 सितंबर- 32.0 - 23.0 - मौसम साफ रहने की संभावना

24 सितंबर- 30.0 - 22.0 - मौसम साफ रहने की संभावना

25 सितंबर- 29.0 - 24.0 - कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना

26 सितंबर- 29.0 - 23.0 - कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी फर्जी पासपोर्ट मामले में खुलासा, ग्वालियर और बैतूल से बने 15 पासपोर्ट के तार नसीम अख्तर से जुड़े