नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर । जबलपुर तहसील के ग्राम पंचायत बढ़ैयाखेड़ा ने उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का पहला ऐसा गांव बनने का गौरव हासिल किया, जहां मकान गणना का कार्य पूर्ण रूप से संपन्न कर लिया गया है।
जानकारी संकलित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी
कार्यालय चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार ने बताया कि ग्राम बढ़ैयाखेड़ा में कार्यरत प्रगणक चैतन्य कुसरे ने सुपरवाइजर बृजेश लोढ़ी एवं फील्ड ट्रेनर अरविंद कुमार वाजपेयी के मार्गदर्शन में मकान गणना का कार्य पूरा कर लिया। उन्हें 122 जनगणना भवनों और 143 मकानों की जानकारी संकलित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तहसील कार्यालय जबलपुर के फील्ड ट्रेनर राजकुमार बैरागी, स्वर्ण सिंह मराठे, भगवान दास पटेल, नरेंद्र सूर्यवंशी, शालिनी सोनी और सवेरा जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
कर्मचारियों के हितों का ध्यान सरकार रखे
संघ के अतुल मिश्रा, नितिन अग्रवाल ने जारी बयान में बताया कि गर्मी से बचने के लिए लोग तरह तरह के तरीके आजमा रहे हैं और कई तो घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। ऐसी तेज गर्मी, चिलचिलाती धूप में शासकीय कर्मचारी घर-घर जा कर जनगणना कार्य में जानकारी एकत्र कर रहे हैं, शासन की योजना ठीक तरह से फलीभूत हो सके उसके लिए बिना लाग लपेट अपने कार्य को ईमानदारी से अंजाम दे रहे हैं तो सरकार का भी दायित्व है कि इन कर्मचारियों के हितों का ध्यान सरकार रखे।
कर्मचारी के परिवार को राहत मिल सकेगी
संघ के एस के प्रधान, अजय रजक, दुर्गेश पांडेय, अभिषेक मिश्रा, गगन चौबे,प्रमोद वर्मा, विकास चौदहा, वीरेंद्र ठाकुर,राजेश गुप्ता, आशीष लाल, रत्नेश मिश्रा, माधव पाण्डे,सत्येंद्र भट्ट, हीरेंद्र चंद्रवंशी, हरीश सिंह, देवेंद्र राजपूत आदि ने मांग की है कि जितने भी कर्मचारी जनगणना कार्य में लगे हैं उनमें अधिकारी-कर्मचारी का 50 लाख का एवं अन्य का कम से कम 20 लाख का अलग से बीमा कवर किया जाए। ऐसा होने पर कोई घटना/दुर्घटना होती है तो कर्मचारी के परिवार को राहत मिल सकेगी।