• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

थोड़ा इंतजार और फिर लगेगी सावन की झड़ी, जबलपुर में भी बारिश की खेप लेकर आ रहे बादल

यदि मौसम विभाग की पूर्वानुमान सही निकली तो आठ अगस्त से बारिश का नया दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान हल्की बारिश और 14 अगस्त से अच्छी बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 08:49:48 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 08:49:48 AM (IST)
थोड़ा इंतजार और फिर लगेगी सावन की झड़ी, जबलपुर में भी बारिश की खेप लेकर आ रहे बादल
रिमझिम फुहार से भीगा वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर ब्रिज मदन महल । नईदुनिया

HighLights

  1. मौसम प्रणालियाें के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं
  2. मानसून का मिजाज ऐसा है कि बादल तो छा रहे पर बारिश नहीं हो रही है
  3. चक्रवाती परिसंचरण उपर्युक्त प्रणाली के प्रभाव से बौछारें पड़ सकती हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। रूठा मानसून एक बार फिर राहत की बारिश लेकर आ रहा है। मौसम विभाग की माने तो मौसम प्रणालियाें के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मानसूनी बादल बारिश की नई खेप ला रहे है।

छिटपुट बूंदाबांदी कर रहे बादल

फिलहाल मानसून का मिजाज ऐसा है कि बादल तो छा रहे पर बारिश नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही रहा। दिन में धूप और उमस रही वहीं कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ अब गंगानगर, दिल्ली, हमीरपुर, रांची, दीघा और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है।


पूर्वी मध्यप्रदेश की तरफ मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रहे

दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उसके आसपास का ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उपर्युक्त प्रणाली में विलीन हो गया है। अब पूर्वी मध्यप्रदेश की तरफ मौसमी प्रणालियां सक्रिय हो रहे हैं। इसके प्रभाव से जबलपुर सहित मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर में अनेक स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

बारिश का आंकड़ा 325.3 मिमी में ही अटका

बहरहाल गत वर्ष की तुलना में बारिश 446 मिमी पिछड़ी हुई है। गत वर्ष मानसून सीजन में आज के दिन तक 771 मिमी बारिश हो चुकी थी जबकि इस बार बारिश का आंकड़ा 325.3 मिमी में ही अटका हुआ है। जबकि जून से सितंबर माह तक जिले में औसतन 1300 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। वहीं तापमान की बात करें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 31.6 और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान- छिटपुट बारिश की संभावना

सूर्योदय- 5: 44

सूर्यास्त- 6:48

तापमान

अधिकतम -31.6

न्यूनतम - 25.5

आर्दता- 80

-68

मौसम का पूर्वानुमान- छिटपुट बारिश की संभावना

जबलपुर

दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम

8 अगस्त- 32.0 - 25.0

9 अगस्त- 31.0 - 25.0

कटनी

8 अगस्त- 29.0 - 24.0

9 अगस्त- 29.0 - 24.0

मंडला

8 अगस्त- 30.0 - 24.0

9 अगस्त- 29.0 - 23.0

यह भी पढ़ें- दमा-अस्थमा के मरीज हो जाएं सावधान! नमी और ठंडी हवा बढ़ा सकती है तकलीफ, एक्सपर्ट्स से जानें इसे कंट्रोल करने के उपाय