• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर से जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, दिसंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

दरअसल सावन, त्योहारी सीजन और वर्ष के अंतिम महीनों में अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

By Atul ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 08:58:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 08:58:33 AM (IST)
जबलपुर से जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, दिसंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव
पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दी सहूलियत। नईदुनिया

HighLights

  1. रेलवे ने 24-24 अतिरिक्त फेरों को दी मंजूरी
  2. पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी ही मान्‍य
  3. कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। अयोध्या जाने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है। यह ट्रेन अब दिसंबर 2026 तक दौड़ेगीं रेलवे के इस निर्णय से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

24-24 अतिरिक्त फेरे चलाने की स्वीकृति

गाड़ी संख्या 01705-06 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 24-24 अतिरिक्त फेरे चलाने की स्वीकृति दी गई है। ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना के अनुसार ही संचालित होगी।

21 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को

ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर–अयोध्या धाम जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल, जो पहले 14 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाली थी, अब 21 जुलाई से 29 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी

ट्रेन संख्या 01706 अयोध्या धाम जंक्शन–जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, जो 15 जुलाई तक अधिसूचित थी, अब 22 जुलाई से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।

यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए लिया निर्णय

दरअसल सावन, त्योहारी सीजन और वर्ष के अंतिम महीनों में अयोध्या धाम जाने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार, भोपाल समेत मध्य भारत के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानिए नया शेड्यूल