
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दिन में हल्की गर्माहट के बीच रात में ठंड का असर बढ़ रहा है। हवा का रुख उत्तरी-पूर्वी हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं सर्द सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले छह नवंबर को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर और आसपास के जिलों में सर्दी अभी जोर पकड़ेगी। वर्तमान में उत्तर हरियाणा एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
उत्तर-पश्चिमी राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर भी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक विस्तृत है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड से होकर गुजर रही है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर की रात्रि से उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमालय में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकाें में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।
सूर्योदय- 6:19
सूर्यास्त- 5: 29
तापमान
अधिकतम -31.7
न्यूनतम - 13.4
आर्दता-67
-58
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
11 नवंबर - 33.0 - 14.0
कटनी
11 नवंबर - 28.0 - 16.0
मंडला
11 नवंबर - 32.0 - 13.0
यह भी पढ़ें- ‘स्वच्छता’ में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर की छलांग, एक से तीन के बीच में रैंक पक्की