• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण के गंभीर मामले में सील आरके एक्सरे-सोनोग्रॉफी सेंटर खुलवाना चाहते हैं 'विधायक जी'

मामला कोर्ट में है और ऐसे में स्वास्थ्य विभाग पर दबाव अनेक सवालों का जन्म दे रहा है। महत्वपूर्ण है कि एक्सरे व सोनोग्राफी सेंटर का एक ही पंजीयन है और ...और पढ़ें

By Alok BanerjeeEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 09:25:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 09:25:36 PM (IST)
जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण के गंभीर मामले में सील आरके एक्सरे-सोनोग्रॉफी सेंटर खुलवाना चाहते हैं 'विधायक जी'
सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरके सेंटर की सिविक सेंटर और अधारताल दोनों शाखाओं को सील कर दिया था। सौजन्‍य सौशल मीडिया

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद से सील
  2. सोशल मीडिया पर वीडियो न्यूज पोर्टल पर जमकर वायरल
  3. स्वास्थ्य विभाग पर सील खोलने विधायक का कथित दबाव है

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जिले के एक जनप्रतिनिधि कथित रूप से आरके एक्सरे खुलवाना चाहते हैं। इससे संबंधित एक वीडियो न्यूज पोर्टल पर जमकर वायरल हो रहा है। वह भी तक जबकि मालवीय चौक स्थित आरके एक्सरे-सोनाेग्राॅफी सेंटर स्वास्थ्य विभाग-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद से सील है।

... भले ही सोनोग्राफी सेंटर बंद रहे

सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण के गंभीर मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। बावजूद इसके जिले के एक विधायक स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बना रहे हैं कि डाॅक्टर आरके अग्रवाल का एक्सरे सेंटर खोल दिया जाए, भले ही सोनोग्राॅफी सेंटर बंद रहे।


स्वास्थ्य विभाग पर सील खोलने विधायक का कथित दबाव है

न्यूज पोर्टल में यह तो बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग पर सील खोलने विधायक का कथित दबाव है लेकिन यह कौन विधायक हैं वह नाम जाहिर नहीं किया जा रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि जिले के 8 में से सात विधायक स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से सहमत हैं।

जुलाई में हुआ था दो सेंटर सील

27 जुलाई 2026 में जबलपुर के सिविक सेंटर और अधारताल स्थित आरके डिजिटल एक्सरे एवं सोनोग्राफी सेंटर को अवैध गर्भ लिंग परीक्षण के मामले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद सील कर दिया गया था।

लेन-देन के दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकाॅर्ड जब्त

पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध लिंग परीक्षण की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरके सेंटर की सिविक सेंटर और अधारताल दोनों शाखाओं को सील कर दिया था। छापामारी के दौरान रजिस्टर, ऑनलाइन लेन-देन के दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण रिकाॅर्ड जब्त किए गए।

पते और उम्र में गड़बड़ी व संदिग्ध जानकारियां पाई गईं

जांच में रजिस्टर में दर्ज महिलाओं के पते और उम्र में गड़बड़ी व संदिग्ध जानकारियां पाई गईं। आरके सेंटर की सिविक सेंटर शाखा का डाॅक्टर आरके अग्रवाल व अधारताल शाखा डाॅक्टर सतीश अग्रवाल संचालन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में दैनिक ड्यूटी रोस्टर सिस्टम खत्म, अब रोज अस्पताल में मिलेंगे डाॅक्टर; विशेषज्ञ भी रहेंगे उपलब्ध