• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर के करौंदा बायपास पर मोबाइल ई-कोर्ट की कार्रवाई, दो वाहन जब्त; गंदगी करने पर काटे चालान

नगर निगम द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं सार्वजनिक मार्गों को अव्यवस्थित होने से रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 11:07:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 11:07:09 AM (IST)
जबलपुर के करौंदा बायपास पर मोबाइल ई-कोर्ट की कार्रवाई, दो वाहन जब्त; गंदगी करने पर काटे चालान
जबलपुर के करौंदा बायपास पर कार्रवाई करती टीम। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. नगर निगम मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोयल की अगुवाई में कार्रवाई
  2. व्यवस्था बिगाड़ रहे अव्यवस्थित रूप से खड़े दो वाहन जब्त किए
  3. कार्रवाई के दौरान चौराहे पर खड़े दो माल वाहक वाहन जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। करौंदा बायपास पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट जांच से हड़कंप मचा रहा। मोबाइल ई-कोर्ट के माध्यम से यातायात एवं अतिक्रमण व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नगर निगम मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोयल की अगुवाई में कार्रवाई की गई।

गंदगी फैलाने वालों के भी चालान काटे

यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे अव्यवस्थित रूप से खड़े दो वाहन को जब्त किया गया जबकि वाहन चालकों के विरुद्ध स्पाट फाइन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा गंदगी फैलाने वालों के भी चालान काटे गए।

ढाबों, नाश्ता एवं चाय की दुकानों पर भी नियमानुसार स्पाॅट फाइन किया

मजिस्ट्रेट अरुण गोयल द्वारा बताया गया कि साथ ही सड़क किनारे संचालित ढाबों, नाश्ता एवं चाय की दुकानों पर भी नियमानुसार स्पाॅट फाइन किया गया। कार्रवाई के दौरान चौराहे पर खड़े दो माल वाहक वाहनों को जब्त किया गया तथा विभिन्न प्रकरणों में कुल आठ हजार रुपये की जुर्माना राशि स्पाट फाइन के रूप में वसूल की गई।


अव्यवस्थित होने से रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

उक्त कार्रवाई में अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा, प्रभारी अतिक्रमण कृष्ण पाल रावत, सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, दीपेंद्र रावत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज, दल प्रभारी जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, अभिषेक समुद्रे, दुर्गा राव, कुलदीप त्रिपाठी, नदीम अहमद खान सहित अतिक्रमण दल एवं थाना अधारताल का पुलिस बल उपस्थित रहा। नगर निगम द्वारा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं सार्वजनिक मार्गों को अव्यवस्थित होने से रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- एमपीपीएससी की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में सख्‍ती, जबलपुर में प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन