
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। बादलों की आवाजाही लगातार जारी रहेगी, जिससे दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। हवा की गति सामान्यतः 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
शहर में दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों को डेरा है और दोपहर होते-होते यह बरस पड़ेंगे। शहर के अधिकांश हिस्सों में जोरदार वर्षा होगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 84 प्रतिशत तथा शाम की 86 प्रतिशत रही। सुबह 8:30 बजे तक 0.8 मिमी और पिछले 24 घंटे में 63.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 16.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को जबलपुर और आसपास के जिलों में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है। कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।
लोगों को निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा पूर्वानुमानों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सूर्योदय- 5:29
सूर्यास्त- 7:00
तापमान
अधिकतम - 32.4
न्यूनतम - 25.6
आर्दता-84-86
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम - न्यूनतम
02 जुलाई - 34.0 - 26.4
03 जुलाई - 32.0 - 25.0
कटनी
02 जुलाई - 36.0 - 27.0
03 जुलाई - 37.0 - 26.6
मंडला
02 जुलाई - 35.0 - 26.0
03 जुलाई - 34.0 - 25.0
यह भी पढ़ें- 35 साल से फरार आरोपित की गिरफ्तारी पर एमपी हाई कोर्ट सख्त, पुलिस को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया