जबलपुर-दमोह हाईवे पर ट्रक ने मोपेड सवार को कुचला, टक्कर के बाद युवक को घसीट ले गया ड्राइवर, मौके पर ही मौत
जबलपुर-दमोह हाईवे पर ट्रक ने मोपेड सवार को टक्कर मारी। युवक ट्रक में फंसकर घसीटा गया और मौके पर मौत हुई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 12:56:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 01:10:58 PM (IST)
जबलपुर-दमोह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा। (फाइल फोटो)HighLights
- तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार युवक को टक्कर मारी
- युवक ट्रक के पहिए में फंसकर कुछ दूर घसीटा गया
- गंभीर चोटों के कारण युवक की मौके पर मौत हुई
जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जबलपुर-दमोह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पाटन में तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोपेड सवार को टक्कर मार दी। मोपेड और युवक छिटटक कर अलग-अलग गिरे। इस दौरान युवक ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया। कुछ दूर तक वह घिसातता रहा। सिर सहित शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
ट्रक बुधवार को सुबह 10:00 बजे पाटन से गुजर रहा था। ट्रक की गति काफी अधिक थी। इसी दौरान मोपेड चल रहे एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक में बिना रुके भागने का प्रयास किया। इससे ट्रक के पिछले हिस्से में फंसा युवक कुछ दूर तक घसीट गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
टक्कर की आवाज सुनकर और युवक को उसके नीचे फंसा देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। ट्रक को घेर कर रुकवाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक और उसके स्वजन के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। मोपेड के रजिस्ट्रेशन के नंबर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।