• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर जनसुनवाई में अनोखा मामला: मां को अटैक आया, सड़क पर खड़ी गाड़ी नहीं हटाई, बमुश्किल अस्पताल पहुंचा परिवार

व्यवसायिक गतिविधियों के कारण बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं, जिससे पूरी कॉलोनी का आवागमन प्रभावित हो रहा है।

By Sunil dahiyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 10:43:40 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 10:43:40 PM (IST)
जबलपुर जनसुनवाई में अनोखा मामला: मां को अटैक आया, सड़क पर खड़ी गाड़ी नहीं हटाई, बमुश्किल अस्पताल पहुंचा परिवार
नरसिंहवार्ड की गुजराती कालोनी में सड़क पर खड़े ऑटो-कार। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. गुजराती कालोनी में अवैध पार्किंग से रहवासी परेशान
  2. जबलपुर नगर निगम की जनसुनवाई में दी शिकायत
  3. आवासीय मकान में कपड़ों का गोदाम संचालित

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। नरसिंहवार्ड की गुजराती कालोनी में सड़क पर खड़े वाहनों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पार्किंग का मामला मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में भी पहुंचा।

आवासीय मकान में कपड़ों का गोदाम संचालित

रहवासियों का आरोप है कि एक व्यवसायी द्वारा आवासीय मकान में कपड़ों का गोदाम संचालित किया जा रहा है।इसके साथ ही मकान में किराएदार भी रखे गए हैं।

तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था

जनसुनवाई में पहुंचे अमित सिंह ठाकुर ने जनसुनवाई कर कर रहे उपायुक्त वेद प्रकाश चौधरी को दी शिकायत में कहा कि हाल ही में उनकी मां को माइनर अटैक आया था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था। परिवार जब उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकला तो सड़क पर पड़ोसी की गाड़ी खड़ी थी।

कहने के बावजूद रास्ता तत्काल खाली नहीं किया गया

आरोप है कि गाड़ी हटाने के लिए कहने के बावजूद रास्ता तत्काल खाली नहीं किया गया। बमुश्किल रास्ता निकालकर मां को अस्पताल पहुंचाया गया।

कुछ मिनटों की देरी भी भारी पड़ सकती थी

उनका कहना है कि यदि स्थिति और गंभीर होती तो सड़क पर खड़ी गाड़ी के कारण कुछ मिनटों की देरी भी भारी पड़ सकती थी।

थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक शिकायत, फिर भी नहीं बनी बात

सड़क पर वाहनों की पार्किंग और अन्य समस्याओं को लेकर पहले मदन महल थाने में शिकायत की गई। इसके बाद एसपी कार्यालय में भी शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार परेशानी के बाद अब कालोनीवासियों ने नगर निगम की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है।


मकान में व्यावसायिक गतिविधि की भी जांच की मांग

आवासीय मकान में व्यावसायिक गतिविधि की भी जांच की मांग की गई। ये चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो वे नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। शिकायत के आधार पर दो सदस्यीय टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण के गंभीर मामले में सील आरके एक्सरे-सोनोग्रॉफी सेंटर खुलवाना चाहते हैं 'विधायक जी'