जबलपुर के लम्हेटा बायपास में चलती कार बनी आग का गोला, घूमने निकला था परिवार
कुछ ही देर बाद कार में आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 10:31:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 10:31:36 PM (IST)
आग लगने के बाद धूं-धूंकर जलती कार। सौजन्य सोशल मीडियाHighLights
- सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर उतार लिया
- आनन-फानन पर कार में सवार लोग निकल भागे
- आग लगने की कुछ प्रमुख घटनाएं सामने आईं
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र के लम्हेटा बायपास में चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन पर कार में सवार परिवार के सदस्य बाहर निकल भागे और बड़ा हादसा टल गया।
ड्राइवर ने बिना देर किए कार को रोक दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर में धुआं देखते ही ड्राइवर ने बिना देर किए कार को रोक दिया और कार रुकते ही उसमें सवार परिवार के सभी सदस्य निकलकर बाहर की ओर भागे।
जांच के बाद ही घटना का वास्तविक कारण सामने आएगा
परिवार के बाहर निकलने के बाद पुलिस जानकारी जुट गई। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना का वास्तविक कारण सामने आएगा।
आग लगने की कुछ प्रमुख घटनाएं सामने आई हैं
जबलपुर में हाल ही में कारों में आग लगने की कुछ प्रमुख घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें मदन महल रेलवे अंडरब्रिज के नीचे कार में आग की घटना सबसे मुख्य है।
पहले भी हो चुके हादसे
- 9 जुलाई 2026: मदन महल रेलवे स्टेशन के पास अंडरब्रिज के भीतर एक चलती इलेक्ट्रिक कार में अचानक आग लग गई। चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई और दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
- 13-14 जून 2026: जबलपुर-मंडला हाईवे पर बरेला के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी और करीब 500 मीटर तक घसीटा, जिससे कार में भीषण आग लग गई और दो लोग जिंदा जल गए।
- 27 मार्च 2026: सिविल लाइन क्षेत्र में डुमना एयरपोर्ट की तरफ से आ रही एक चलती कार में आग लगी, जिसे पुलिस ने समय रहते बुझा लिया।
- अक्टूबर 2024: शास्त्री ब्रिज के पास और भंवरताल पार्क के पास नर्सिंग कंपाउंड में भी खड़ी/चलती कारों में आग लगने की खबरें आई थीं।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में शर्मिंदगी से बचने के लिए उठाया आत्मघाती कदम, घटना की जानकारी गांव में फैल गई थी