Budget से ₹300 करोड़ में जबलपुर पश्चिम विधानसभा में बनेगा फ्लाईओवर! त्रिपुरी चौक से मेडिकल तक मिलेगी जाम से मिलेगी राहत
जबलपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने के लिए त्रिपुरी चौक से मेडिकल तक नया फ्लाईओवर प्रस्तावित है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस फ्लाई ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 06:12:24 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 06:25:47 AM (IST)
तीन सौ करोड़ से त्रिपुरी चौक से मेडिकल तक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी। फाइल फोटोHighLights
- करीब दो किलोमीटर लंबा होगा प्रस्तावित ब्रिज
- कई लेग बनाकर बहुउपयोगी बनाने की योजना
- पश्चिम विधानसभा में पहले से सबसे लंबा फ्लाईओवर मौजूद
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: यातायात को सुचारु बनाने के उद्देश्य से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एक और फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई जा रही है। गढ़ा त्रिपुरी चौक से मेडिकल के बीच बनने वाले इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसे आगामी बजट में शामिल किया जा सकता है।
दो किलोमीटर लंबा होगा फ्लाईओवर
प्रस्तावित फ्लाईओवर की लंबाई लगभग दो किलोमीटर होगी। इसके निर्माण से बायपास, मेडिकल कॉलेज, तिलवारा और धनवंतरी नगर की ओर जाने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
आवासीय और चिकित्सा क्षेत्रों को जोड़ता है मार्ग
त्रिपुरी चौक से मेडिकल तक का हिस्सा आवासीय, शैक्षणिक क्षेत्रों और प्रमुख चिकित्सा संस्थानों को जोड़ता है। यहां निजी वाहन, सार्वजनिक परिवहन और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाओं की आवाजाही अधिक रहती है। सीमित सड़क चौड़ाई और अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित होता है।
कई लेग बनाने पर भी विचार
इस फ्लाईओवर को बहुउपयोगी बनाने के लिए इसके कई लेग तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। इससे आसपास के विभिन्न क्षेत्रों को सीधे जोड़ा जा सकेगा और मुख्य मार्ग के साथ वैकल्पिक मार्गों पर भी ट्रैफिक का बेहतर वितरण संभव होगा।